Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम देश उधना स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ से अफ…
AI फोटो
AI फोटो
देश

उधना स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ से अफरा-तफरी, रेलवे ने संभाली स्थिति

सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को हजारों प्रवासी मजदूरों की अचानक भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गर्मियों की छुट्टियों और फैक्ट्रियों में कामकाज प्रभावित होने के कारण लोग अपने घर लौट रहे थे। सीमित ट्रेनों की वजह से स्थिति बिगड़ गई और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। RPF और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और हल्का लाठीचार्ज भी हुआ। बाद में अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से भीड़ को नियंत्रित कर यात्रियों को रवाना किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Apr 2026, 06:31 PM · अपडेट: 13 May 2026, 12:14 AM
सूरत
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को अचानक यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने और कई फैक्ट्रियों में कामकाज प्रभावित होने के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने-अपने गृह राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार, की ओर लौट रहे हैं। इसी वजह से स्टेशन पर एक साथ हजारों यात्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सुबह करीब 11 बजे स्थिति तब ज्यादा बिगड़ गई जब एक ही समय में लगभग 7,000 से अधिक यात्री स्टेशन परिसर के आसपास पहुंच गए। उस समय केवल दो ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था थी, जिससे प्लेटफॉर्म और बाहर दोनों जगह भीड़ तेजी से बढ़ती चली गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन जल्दबाजी और ट्रेन पकड़ने की होड़ में कई यात्री बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे।

भीड़ नियंत्रित करने लाठीचार्ज

स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गई और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनने लगी। हालात को नियंत्रण से बाहर होता देख रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया गया, जिसके बाद लोगों को पीछे हटाकर व्यवस्था बहाल की गई।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दोपहर तक लगभग 21,000 यात्री अलग-अलग ट्रेनों से यात्रा के लिए स्टेशन पहुंच चुके थे। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए कुल छह ट्रेनों का संचालन किया गया, जिनमें यात्रियों को उनके गंतव्य तक रवाना किया गया।

श्रम व्यवस्था पर भी दबाव

इधर, सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर भी इस समय कई तरह की चुनौतियों का असर देखा जा रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के कारण गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसका असर उत्पादन पर पड़ा है और कई फैक्ट्रियों में कामकाज धीमा या अस्थायी रूप से बंद होने की खबरें हैं। उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक महीने में बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन हुआ है, जिससे श्रम व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा है।

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि गर्मियों के मौसम को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, लेकिन अचानक बड़ी संख्या में यात्रियों के एक साथ पहुंचने के कारण भीड़ नियंत्रण में कठिनाई आई। अधिकारियों ने अपील की है कि यात्री धैर्य रखें और निर्धारित लाइन व्यवस्था का पालन करें, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें