Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी क…
हादसे के बाद इकट्ठा हुई भीड़
हादसे के बाद इकट्ठा हुई भीड़
छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 14 वर्षीय पोती की मौत, दादा घायल

रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। उर्दना कृष्णापुर निवासी पितरूस तिर्की अपनी 14 वर्षीय पोती ममता तिर्की के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी सीएमएचओ तिराहा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची ट्रेलर के पहियों के नीचे आकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रेलर चालक को बाद में पकड़ लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Apr 2026, 03:12 PM · अपडेट: 06 May 2026, 04:43 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर सड़क हादसे ने दर्दनाक स्थिति पैदा कर दी। कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार दादा–पोती गंभीर हादसे का शिकार हो गए, जिसमें 14 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दादा घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, उर्दना कृष्णापुर निवासी पितरूस तिर्की (50) अपनी पोती ममता तिर्की (14) के साथ रविवार को स्कूटी से भगवानपुर सोसायटी चावल लेने गए थे। दोनों दोपहर में चावल लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सीएमएचओ तिराहा के आगे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही बच्ची की मौत 

टक्कर इतनी भीषण थी कि ममता स्कूटी से गिरकर सीधे ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दादा पितरूस तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


चालक फरार 

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पूंजीपथरा रोड के पास पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को शांत कराया और यातायात व्यवस्था बहाल की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। साथ ही ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें