Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, व्यापारियों ने उठाए सवाल बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश हादसा : श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर गला रेतकर हत्या : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, नेहरू पार्क में युवती की बेरहमी से हत्या खूनी रंजिश : बातचीत के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, इलाके में तनाव खुलासा : 9 शिक्षक पदस्थ, लेकिन स्कूल में मिला सिर्फ एक, सूरजपुर की शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, व्यापारियों ने उठाए सवाल बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश हादसा : श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर गला रेतकर हत्या : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, नेहरू पार्क में युवती की बेरहमी से हत्या खूनी रंजिश : बातचीत के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, इलाके में तनाव खुलासा : 9 शिक्षक पदस्थ, लेकिन स्कूल में मिला सिर्फ एक, सूरजपुर की शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ तिल्दा-नेवरा में दर्दनाक हादसा: घर में जिंदा जलकर…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

तिल्दा-नेवरा में दर्दनाक हादसा: घर में जिंदा जलकर महिला की मौत

रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना में 55 वर्षीय कुमारी साहू की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जलकर मौत हो गई। घटना के समय घर से चीखने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Apr 2026, 06:51 PM
रायपुर

रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम लखना में एक 55 वर्षीय महिला की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान कुमारी साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर के समय जब वह अपने घर में अकेली थीं, तभी घर के भीतर से अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े।

ग्रामीणों ने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और भीतर आग लगी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण किसी तरह घर की छत पर चढ़कर अंदर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कुमारी साहू की मौके पर ही जलकर मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना तत्काल तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को घर के अंदर से बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी—यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें