Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Red Sea Crisis : हूती हमलों के बाद सऊदी का ताबड़तोड़ पलटवार गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Red Sea Crisis : हूती हमलों के बाद सऊदी का ताबड़तोड़ पलटवार
W 𝕏 f
होम खौफ से उम्मीद तक : वोटर आईडी से ट्रैक्टर ट्रेनिंग…
पूर्व नक्सली ट्रैक्टर प्रशिक्षण लेते हुए पुनर्वास केंद्र में
पूर्व नक्सली ट्रैक्टर प्रशिक्षण लेते हुए पुनर्वास केंद्र में

खौफ से उम्मीद तक : वोटर आईडी से ट्रैक्टर ट्रेनिंग तक बदल रही पूर्व नक्सलियों की जिंदगी

नारायणपुर के लाइवलीहुड कॉलेज पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों को नई जिंदगी देने की पहल सफल होती दिख रही है। प्रशासन ने उन्हें वोटर आईडी, ऑनलाइन पंजीयन और मतदाता प्रक्रिया से जोड़कर लोकतांत्रिक मुख्यधारा में शामिल किया है। वहीं, उनकी मांग पर ट्रैक्टर चलाने और मरम्मत का प्रशिक्षण भी शुरू किया गया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। यह केंद्र अब बदलाव, विश्वास और नई शुरुआत की प्रेरणादायक मिसाल बन गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 May 2026, 11:15 AM
रायपुर

नारायणपुर जिले का लाइवलीहुड कॉलेज (पुनर्वास केंद्र) आज उन लोगों के जीवन में नई रोशनी ला रहा है, जिन्होंने कभी हिंसा का रास्ता चुना था। जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल और पुनर्वास योजनाओं के जरिए आत्मसमर्पित नक्सली अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। 

पुनर्वासित लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और सरकारी सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में 8 लोगों को नए वोटर आईडी कार्ड वितरित किए गए हैं, जबकि 25 लोगों का ऑनलाइन पंजीयन पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा 40 लोगों से फॉर्म-6 भरवाकर उन्हें मतदाता प्रक्रिया से जोड़ा गया है, ताकि वे लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

“अब ट्रैक्टर चलाना सीखना है”

हाल ही में कलेक्टर ने पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां रह रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने ट्रैक्टर चलाने और उसकी मरम्मत का प्रशिक्षण लेने की इच्छा जताई। खास बात यह रही कि इनमें से कई लोगों ने जीवन में कभी साइकिल तक नहीं चलाई थी। कलेक्टर ने उनकी इच्छा और आत्मनिर्भर बनने के जज्बे को देखते हुए तुरंत पहल की और सोमवार से लाइवलीहुड कॉलेज में ट्रैक्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करा दिया गया।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

अब पुनर्वास केंद्र में रह रहे लोग नियमित रूप से ट्रैक्टर ड्राइविंग, तकनीकी जानकारी और रिपेयरिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य में रोजगार और स्थायी आजीविका का मजबूत माध्यम भी बन रहा है।

डर से विश्वास तक का सफर

नारायणपुर के इस पुनर्वास केंद्र में अब बदलाव साफ दिखाई देता है। जिन चेहरों पर कभी भय और अस्थिरता नजर आती थी, वहां अब आत्मविश्वास, उम्मीद और बेहतर भविष्य की चमक दिखाई दे रही है। शासन की योजनाओं से जुड़कर ये लोग अब सामान्य नागरिक की तरह समाज और देश के विकास में भागीदारी निभाने के लिए तैयार हैं। आज यह पुनर्वास केंद्र केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि विश्वास, बदलाव और नई शुरुआत की प्रेरणादायक मिसाल बन चुका है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें