📅 Saturday, 09 May 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ प्यास ने जंगल से छीन लिया रास्ता… कुएं में गिरा त…
कुएं में गिरा तेंदुआ
कुएं में गिरा तेंदुआ
छत्तीसगढ़ ⭐ Featured

प्यास ने जंगल से छीन लिया रास्ता… कुएं में गिरा तेंदुआ, जिंदगी बचाने की जद्दोजहद जारी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के जगतरा गांव में भीषण गर्मी के बीच पानी की तलाश में भटका करीब 4 साल का तेंदुआ कुएं में गिर गया। वह कुएं में लगे मोटर पाइप के सहारे लटका मिला, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
08 May 2026, 10:17 AM
📍 बालोद

बालोद जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब वन्यजीवों पर भी भारी पड़ने लगी है। पानी और भोजन की तलाश में भटककर एक तेंदुआ कुएं में जा गिरा। करीब 4 साल उम्र का यह तेंदुआ कुएं के अंदर लगे मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।

सुबह कुएं पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा चौंकाने वाला दृश्य

यह घटना जगतरा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ रात के समय गांव के पास पहुंचा था और पानी की तलाश में कुएं के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान वह संतुलन खोकर सीधे कुएं में गिर गया।

सुबह जब ग्रामीण रोजमर्रा की तरह कुएं से पानी निकालने पहुंचे, तो उन्होंने अंदर झांककर देखा तो मोटर पाइप से लटका हुआ तेंदुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत पीछे हट गए।

गांव में दहशत, मौके पर भीड़ जमा

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हालांकि, तेंदुए की मौजूदगी के कारण लोग डरे हुए हैं और कुएं से दूरी बनाए हुए हैं। स्थिति को देखते हुए गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी।


वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी

सूचना मिलते ही बालोद वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। टीम ने कुएं के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को दूर कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि जाल और क्रेन या सुरक्षित ट्रैपिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि तेंदुए को बिना चोट पहुंचाए बाहर निकाला जा सके।

भीषण गर्मी बनी बड़ी वजह

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और जलस्रोतों की कमी के कारण वन्यजीव रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कारण तेंदुआ भोजन और पानी की तलाश में गांव तक पहुंच गया।

इलाके में अलर्ट, रेस्क्यू पर नजरें

फिलहाल पूरे इलाके में वन विभाग की टीम तैनात है और रेस्क्यू ऑपरेशन पर ग्रामीणों की नजरें टिकी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को सुरक्षित जंगल में वापस छोड़ने की योजना है। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि गर्मी के मौसम में वन्यजीवों की सुरक्षा और जलस्रोतों की उपलब्धता को लेकर और गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष राशिफल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें