Thursday, 16 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ सटोरिए गिरफ्तार : आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर पुलिस क…
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी
छत्तीसगढ़

सटोरिए गिरफ्तार : आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार 

महासमुंद जिले में पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें 9 सटोरिए गिरफ्तार हुए हैं। यह कार्रवाई बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी से शुरू हुई, जहां योगेश्वर देवांगन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अन्य सटोरियों की जानकारी मिली। इसके बाद 5 टीमों ने कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी और आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 3 लाख रुपये से अधिक का ऑनलाइन सट्टा लेन-देन के सबूत मिले। पुलिस ने इस मामले में संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी हैं। तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, और पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Apr 2026, 11:07 AM
महासमुंद
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए एक संगठित सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस पूरे ऑपरेशन का केंद्र बसना थाना क्षेत्र की भंवरपुर चौकी रही, जहां से शुरू हुई कार्रवाई ने पूरे नेटवर्क की जड़ें हिला दीं।
भंवरपुर निवासी योगेश्वर देवांगन की गिरफ्तारी इस कार्रवाई का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा दिए गए मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस को सट्टा नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 5 विशेष टीमों का गठन किया गया।
इन टीमों ने बसना, पिथौरा, सांकरा और सरायपाली सहित कई स्थानों पर एक साथ दबिश देकर 9 मुख्य सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई इतनी तेज और सटीक थी कि आरोपियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें आईफोन, विवो और ओप्पो जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। इन उपकरणों में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए 3 लाख रुपये से अधिक के ऑनलाइन सट्टा लेन-देन के सबूत मिले हैं, जिससे गिरोह के संगठित रूप से काम करने की पुष्टि हुई है।
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।   
गिरफ्तार आरोपी
  •  योगेश्वर देवांगन (भंवरपुर)
  •  नरेंद्र पटेल (भंवरपुर)
  •  उमाशंकरपति (बारपेलाडीह, बसना थाना)
  •  शरीफ खान (आदर्श नगर, बसना)
  •  पार्थो डे (बसना)
  •  रवि अग्रवाल (पिथौरा)
  •  बाबूलाल मानिकपुरी (नवरंगपुर)
  •  नोहर राम पटेल (सांकरा)
  •  राजा माटा (पिथौरा)
3 आरोपी फरार, फरार आरोपियों की तलाश जारी
मामले में 3 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस उनके बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। बसना थाना क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर हटाया। वहीं, बसना, सरायपाली और पिथौरा के स्थानीय बाजारों और चाय-पान ठेलों पर इस कार्रवाई की चर्चा जोरों पर है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें