जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेश्वर राव एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल के निर्देशानुसार पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेवेन्द्र साहू एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक चार गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। इस टीम में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. त्रिलोक नेताम, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बिशाल, नर्सिंग स्टाफ रेखा नाग, उषा तथा ओटी स्टाफ देवनारायण मिल्टन शामिल रहे। एक प्रसूता के ऑपरेशन के दौरान लगभग 2.8 किलोग्राम वजन के शिशु के साथ-साथ करीब 1.5 किलोग्राम का बड़ा ओवेरियन सिस्ट (एडिनोमा/ट्यूमर) भी सफलतापूर्वक निकाला गया। सभी माताएँ और नवजात शिशु पूरी तरह सुरक्षित हैं। डॉ. रेवेन्द्र साहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में भी सेवाएँ देते हैं और सप्ताह में कुछ दिन पिथौरा में अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं।
पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जटिल सिजेरियन सफल, एक साथ निकाला गया 1.5 किलो ओवेरियन ट्यूमर, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. रेवेन्द्र साहू और उनकी टीम ने चार गर्भवती महिलाओं का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया। एक प्रसूता में 2.8 किलो के शिशु के साथ 1.5 किलो का बड़ा ओवेरियन सिस्ट भी सफलतापूर्वक निकाला गया। सभी माताएँ और नवजात शिशु सुरक्षित हैं।
अनुशंसित खबरें
CG Weather Today: गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से कई इलाकों में बरसेंगे बादल
महासमुंद में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक, 1 किमी क्षेत्र संक्रमित घोषित
सिरपुर को सिर्फ पर्यटन व व्यापार केंद्र बनाने की कोशिश, धार्मिक पहचान की हो रही उपेक्षा : अमर चंद्राकर
दुर्ग पुलिस पोस्टिंग पर हाईकोर्ट की सख्ती : वरिष्ठ अधिकारी के तबादले पर रोक, ट्रांसफर सूची पर उठे सवाल