Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट
W 𝕏 f
होम › कीर्तिमान अतिथि › सियासी चिंतन : सत्ता की होड़ में सिमटती राजनीति औ…
कीर्तिमान कार्यालय में चर्चा करते हुए दाऊलाल चंद्राकर एवं नुकेश चंद्राकर।
कीर्तिमान कार्यालय में चर्चा करते हुए दाऊलाल चंद्राकर एवं नुकेश चंद्राकर।
कीर्तिमान अतिथि

सियासी चिंतन : सत्ता की होड़ में सिमटती राजनीति और मूल मुद्दों से भटकता जनहित...स्वस्थ समाज के लिए शुभ संकेत नहीं

यदि राजनीति को पुनः जनसेवा का माध्यम बनाना है, तो सभी पक्षों जैसे राजनीतिक दलों, नेताओं, मीडिया और नागरिकों को मिलकर प्रयास करना होगा। अन्यथा, लोकतंत्र केवल चुनावी प्रक्रिया तक सीमित होकर रह जाएगा, जो किसी भी स्वस्थ समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 18 Apr 2026, 04:38 PM · अपडेट: 17 Oct 2026, 11:55 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ की बदलती राजनीतिक तस्वीर पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ सियासतदां दाऊलाल चंद्राकर और सेवानिवृत एसडीओ इंजीनियर नुकेश चंद्राकर ने कहा है कि वर्तमान समय में राजनीति अपने मूल उद्देश्य से भटककर चुनावी गणित तक सीमित हो गई है। कीर्तिमान कार्यालय में पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब राजनीति किसी विचारधारा या सिद्धांत की बजाय सत्ता प्राप्ति का माध्यम बनती जा रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चुनौती है।

उन्होंने कहा कि पहले राजनीति का आधार विचार, संघर्ष और समाजहित हुआ करता था। समाजवादी दौर के उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि उस समय नेताओं के लिए जनता का विश्वास और उनके मुद्दे सर्वोपरि होते थे। लेकिन आज स्थिति इसके विपरीत है, पांच वर्षों का पूरा कार्यकाल केवल अगले चुनाव की रणनीति बनाने में बीत जाता है। जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल लगातार इस चिंता में लगे रहते हैं कि किस तरह मतदाताओं को प्रभावित किया जाए, न कि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान कैसे किया जाए।

दाऊलाल चंद्राकर ने कहा कि सत्ता की लोलुपता और व्यक्तिगत स्वार्थ की बढ़ती प्रवृत्ति ने राजनीति की दिशा ही बदल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार राजनीतिक दल जनता के वास्तविक मुद्दों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को नजरअंदाज कर देते हैं और उसकी जगह अल्पकालिक प्रलोभनों का सहारा लेते हैं। इससे आम नागरिक का ध्यान उसकी मूल समस्याओं से हटकर अन्य मुद्दों की ओर मोड़ दिया जाता है।

इंजी. नुकेश चंद्राकर ने इस संदर्भ में कहा कि राजनीति में नीतियों और सिद्धांतों का क्षरण चिंताजनक है। आज राज करने की होड़ में लोग इतने उतावले हो गए हैं कि वे किसी भी स्तर तक जाने को तैयार हैं। राजनीतिक संवाद की मर्यादा भी प्रभावित हुई है और निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव देखने को मिलता है।

दोनों का यह भी माना कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजनीति में सूचिता, पारदर्शिता और जवाबदेही की पुनर्स्थापना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि राजनीतिक दलों को अपने संगठनात्मक ढांचे और कार्यप्रणाली में सुधार लाना चाहिए, ताकि वे चुनाव जीतने की मशीन न बनकर समाज परिवर्तन के वाहक बन सकें।

उन्होंने युवाओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यदि नई पीढ़ी जागरूक होकर राजनीति में भागीदारी करती है, तो एक सकारात्मक बदलाव संभव है। साथ ही उन्होंने मीडिया की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया कि वह जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दे और सत्ता के प्रति सजग प्रहरी की भूमिका निभाए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें