Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर
W 𝕏 f
होम › कीर्तिमान अतिथि › आस्था के केंद्रों को सशक्त बनाने में जुटा मंदिर म…
कीर्तिमान कार्यालय में डॉ. नीरज गजेंद्र से चर्चा करते हुए दाऊलाल चंद्राकर और लक्ष्मीनाथ चंद्राकर।
कीर्तिमान कार्यालय में डॉ. नीरज गजेंद्र से चर्चा करते हुए दाऊलाल चंद्राकर और लक्ष्मीनाथ चंद्राकर।
कीर्तिमान अतिथि

आस्था के केंद्रों को सशक्त बनाने में जुटा मंदिर महासंघ, संयोजक दाऊलाल ने पारदर्शिता, सुरक्षा और स्वायत्तता को बताया जरूरी

खल्लारी में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को उन्होंने दुखद बताया, लेकिन उससे भी अधिक चिंताजनक बात उनके अनुसार यह है कि दुर्घटना की जांच के नाम पर मंदिर ट्रस्टियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उनका तर्क बिल्कुल स्पष्ट है कि मंदिर ट्रस्ट का दायित्व मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं की व्यवस्था तक सीमित है, न कि किसी तकनीकी ढांचे जैसे रोपवे के रख-रखाव तक

डॉ. नीरज गजेंद्र
प्रकाशित: 11 Apr 2026, 04:17 PM · अपडेट: 22 Sep 2026, 05:48 AM
छत्तीसगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

धार्मिक स्थलों की पवित्रता और उनके संचालन की पारंपरिक व्यवस्था आज एक नए प्रकार के दबाव का सामना कर रही है। महासमुंद जिला मंदिर महासंघ के मुख्य संयोजक एवं गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, सिरपुर के प्रमुख दाऊलाल चंद्राकर की हालिया चिंताएं इस बदलते परिदृश्य की गंभीरता को स्पष्ट करती हैं। कीर्तिमान कार्यालय में पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र से सौजन्य भेंट के दौरान उन्होंने जिस स्पष्टता से अपने विचार रखे। 

खल्लारी में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को उन्होंने दुखद बताया, लेकिन उससे भी अधिक चिंताजनक बात उनके अनुसार यह है कि दुर्घटना की जांच के नाम पर मंदिर ट्रस्टियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उनका तर्क बिल्कुल स्पष्ट है कि मंदिर ट्रस्ट का दायित्व मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं की व्यवस्था तक सीमित है, न कि किसी तकनीकी ढांचे जैसे रोपवे के रख-रखाव तक। यह प्रश्न प्रशासनिक जिम्मेदारी का ही नहीं,  जवाबदेही की सही परिभाषा तय करने का भी है।

उन्होंने एक महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर भी ध्यान दिलाया कि धार्मिक स्थलों में बढ़ता हुआ व्यावसायिक और राजनीतिक हस्तक्षेप व्यवस्था पर प्रतिकूल असर डालते हैं। यह हस्तक्षेप  मंदिरों की मूल भावना को प्रभावित करता है, और उनके संचालन की पारदर्शिता और संतुलन को भी बिगाड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि मंदिरों की स्वायत्तता और उनकी पारंपरिक संरचना को संरक्षित किया जाए। सकारात्मक पहलू यह है कि महासमुंद जिला मंदिर महासंघ इस चुनौती को  समस्या के रूप में नहीं, बल्कि सुधार के अवसर के रूप में देख रहा है। जिले के मंदिरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बागबाहरा के चंडी मंदिर और सराईपाली के अर्जुंडा धाम में आयोजित बैठकों में ट्रस्टियों और समिति संचालकों ने मिलकर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस विचार-विमर्श किया है।

इसके साथ ही मंदिरों के ऐतिहासिक महत्व को सही ढंग से प्रस्तुत करने की दिशा में भी प्रयास हो रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां आस्था ही नहीं, अपने सांस्कृतिक मूल्यों को भी समझ सकें। चर्चा में मीडिया जगत के लक्ष्मीनाथ चंद्राकर भी शामिल रहे।

 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें