Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन …
जनपद पंचायत में शिविर का आयोजन
जनपद पंचायत में शिविर का आयोजन
छत्तीसगढ़

दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर का सफल आयोजन

बागबाहरा जनपद पंचायत सभागार में 29 अप्रैल 2026 को एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीएसआर) और एलिम्को, जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 May 2026, 05:28 PM
बागबाहरा
एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड की सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर के संयुक्त प्रयास से बागबाहरा जनपद पंचायत के सभागार में 29 अप्रैल 2026 को दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति

शिविर में जनपद पंचायत बागबाहरा के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.एल. मण्डावी, उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार जनपद सदस्य राहुल चंद्राकर, भूपेन दीवान विकास विस्तार अधिकारी जी.आर. बरिहा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि केशव चंद्राकर, सरपंच सेवाराम साहू एवं मुबारक खान सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। समाज कल्याण विभाग महासमुंद से सुनिता टिर्की, अमित सक्सेना, गौतम यादव तथा समाज शिक्षा संगठक मानसिंह बरिहा ने भी शिविर में अपनी सहभागिता दी।

अध्यक्ष का संबोधन एवं संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद पंचायत भविष्य में भी दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। 
साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उपस्थित नागरिकों को “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत शपथ दिलाई और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने भी कहा दिव्यांगजनों का सेवा सच्ची सेवा है और हमारे जनपद क्षेत्र में जितने भी दिव्यांगजन है उनको चिन्हाकित कर उचित उपकरण दिलाया जाएगा 

लाभार्थियों का परीक्षण एवं चयन

शिविर के दौरान कुल 32 दिव्यांगजनों ने आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से एलिम्को की विशेषज्ञ टीम द्वारा 26 हितग्राहियों का विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों—जैसे कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र आदि—के लिए परीक्षण एवं चिन्हांकन किया गया। चयनित हितग्राहियों को आगामी चरण में निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन में सुगमता और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
यह शिविर न केवल दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक सार्थक कदम है, बल्कि समाज में समावेशिता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का भी एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें