📅 Saturday, 02 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ा खुलासा : 77 लाख की सरकारी गैस डकारने वाला ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स का काला खेल उजागर, 1 गिरफ्तार, संचालक फरार IPL सट्टा का पर्दाफाश : 2 करोड़ का हिसाब मिला, मुख्य सरगना की तलाश जारी भीषण आग : नेशनल हाईवे के पास कुंवरपुर के जंगलों में भड़की आग, वन विभाग की सुस्ती पर भड़के ग्रामीण क्रूज त्रासदी : बरगी डैम में 9 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन ने खोली सिस्टम की पोल विस्फोट : कांकेर में सुरक्षाबलों पर नक्सली प्रहार, IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद नया खतरा : असंतुलित गर्मी और सर्दी से गर्भ में ही प्रभावित हो रही हमारी आने वाली पीढ़ी की औसत हाईट बड़ा खुलासा : 77 लाख की सरकारी गैस डकारने वाला ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स का काला खेल उजागर, 1 गिरफ्तार, संचालक फरार IPL सट्टा का पर्दाफाश : 2 करोड़ का हिसाब मिला, मुख्य सरगना की तलाश जारी भीषण आग : नेशनल हाईवे के पास कुंवरपुर के जंगलों में भड़की आग, वन विभाग की सुस्ती पर भड़के ग्रामीण क्रूज त्रासदी : बरगी डैम में 9 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन ने खोली सिस्टम की पोल विस्फोट : कांकेर में सुरक्षाबलों पर नक्सली प्रहार, IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद नया खतरा : असंतुलित गर्मी और सर्दी से गर्भ में ही प्रभावित हो रही हमारी आने वाली पीढ़ी की औसत हाईट
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ भीषण आग : नेशनल हाईवे के पास कुंवरपुर के जंगलों म…
जंगल में लगी भीषण आग
जंगल में लगी भीषण आग
🔴 BREAKING छत्तीसगढ़

भीषण आग : नेशनल हाईवे के पास कुंवरपुर के जंगलों में भड़की आग, वन विभाग की सुस्ती पर भड़के ग्रामीण

NH-130 के पास कुंवरपुर जंगल में अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई आग ने लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र को प्रभावित किया, जिससे पेड़-पौधों और जैव विविधता को भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि विभाग ने आग पर काबू पाने और जांच की बात कही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 May 2026, 04:03 PM
📍 सरगुजा

जिले के नेशनल हाईवे-130 से सटे कुंवरपुर के जंगलों में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला। अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग एक किलोमीटर के दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से न केवल बेशकीमती पेड़-पौधे जलकर राख हो गए, बल्कि स्थानीय जैव विविधता और पर्यावरण को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है।

अधिकारियों की नाक के नीचे सुलग रहे जंगल 

हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर आग लगी, वहां से कुछ ही दूरी पर वन विभाग का कार्यालय स्थित है। इसके बावजूद, विभाग की कथित अनदेखी के कारण आग इतनी बड़े क्षेत्र में फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल में आगजनी की घटनाएं अब आम हो गई हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में हैं। बार-बार होने वाली इन घटनाओं और विभाग की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

विभाग का पक्ष 

मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनपुर वनपरिक्षेत्र अधिकारी रामनिवास दहायत ने बताया कि "कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जानबूझकर वनों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। सूचना मिलते ही हमारी टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।" हालांकि, ग्रामीण अब खोखले आश्वासनों के बजाय जंगलों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें