Friday, 17 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, राष्ट्…
छत्तीसगढ़ को दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़ को दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़

आयुष्मान भारत योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, राष्ट्रीय स्तर पर दो बड़े पुरस्कार

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा पुणे में आयोजित चिंतन शिविर में दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। राज्य को Best Performing Large State श्रेणी में हाई ट्रिगर एफिकेसी और टाइमली प्रोसेसिंग ऑफ सस्पिशियस क्लेम्स के लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसे पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर टीमवर्क का परिणाम बताया।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
18 Apr 2026, 07:21 PM
रायपुर

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा पुणे में आयोजित चिंतन शिविर (17-18 अप्रैल) में राज्य को दो राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ को Best Performing Large State कैटेगरी में चुना गया है। राज्य को यह सम्मान संदिग्ध क्लेम की पहचान और उनके समय पर निपटारे में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है।

 इन 2 कैटेगरी में मिला अवॉर्ड

1. हाई ट्रिगर एफिकेसी

  • संदिग्ध क्लेम को पहचानने में राज्य सबसे आगे
  • आईटी आधारित मॉनिटरिंग और मजबूत ऑडिट सिस्टम से गड़बड़ी पर नजर

2. टाइमली प्रोसेसिंग ऑफ सस्पिशियस क्लेम्स

  • तय समय-सीमा में क्लेम का निपटारा
  • जांच, निर्णय और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता
 ऐसे सुधरा सिस्टम
  • ट्रिगर बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम लागू
  • क्लेम ऑडिट तंत्र मजबूत किया गया
  • अस्पतालों के साथ बेहतर समन्वय
  • संदिग्ध मामलों के निपटारे में तेजी

इन सुधारों से क्लेम प्रोसेसिंग तेज हुई है और मरीजों को समय पर इलाज मिलने लगा है।

मंत्री बोले- टीमवर्क का रिजल्ट

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा— “यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की पारदर्शिता और निरंतर सुधार का परिणाम है। हमारी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को मुफ्त और बेहतर इलाज मिले।”

क्यों खास है यह उपलब्धि?

  • बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ की टॉप परफॉर्मेंस
  • क्लेम मैनेजमेंट में पारदर्शिता का मॉडल बना
  • देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण
  •  साफ है, आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ अब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें