Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम शिक्षा रेलवे भर्ती : परीक्षा में नकल की कोशिश, मोबाइल से…
नकल मामले में जब्त मोबाइल और परीक्षा दस्तावेज।
नकल मामले में जब्त मोबाइल और परीक्षा दस्तावेज।
शिक्षा

रेलवे भर्ती : परीक्षा में नकल की कोशिश, मोबाइल से सवालों की फोटो खींचते अभ्यर्थी गिरफ्तार 

रायपुर में RRB की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करने का मामला सामने आया है। आरोपी अभ्यर्थी मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र पहुंचा था और कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे सवालों की तस्वीरें खींच रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नागपुर निवासी युवक को गिरफ्तार कर मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त किया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 05:59 PM
रायपुर
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑनलाइन परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर नकल करने के आरोप में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। आरोपी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन छिपाकर ले गया था और परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे सवालों की फोटो खींच रहा था। मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 परीक्षा केंद्र में संदिग्ध गतिविधि से हुआ खुलासा

पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई 2026 को आईडीजेड सरोना (iON Digital Zone iDZ Sarona) में रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की दूसरी पाली आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसकी निगरानी शुरू की गई। 

अंडरगारमेंट में छिपाकर लाया था मोबाइल

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों में सामने आया कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन लेकर पहुंचा था और कंप्यूटर स्क्रीन पर आने वाले प्रश्नों की तस्वीरें खींच रहा था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने डबल अंडरगारमेंट पहनकर उसके बीच मोबाइल छिपाया था, जिससे वह जांच से बचकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सके।

मोबाइल जांच में मिले परीक्षा के प्रश्नों के फोटो

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें परीक्षा के दौरान पूछे गए सवालों की तस्वीरें मिलीं। इन तस्वीरों का मिलान परीक्षा में दिखाए गए प्रश्नों से किया गया, जिसमें दोनों के बीच समानता पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। 

BNS और लोक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। उनके निर्देश पर डीडी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) और लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धारा 10(1) के तहत अपराध दर्ज किया है।

नागपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के नागपुर निवासी अफताब (28 वर्ष), पिता गुलाम मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सैमसंग मोबाइल फोन, आधार कार्ड और परीक्षा का प्रवेश पत्र जब्त किया है। फिलहाल रायपुर कमिश्नरेट पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें