Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ इंसानियत शर्मसार: काम का झांसा देकर नाबालिग को 1.…
मानव तस्करी मामले का भंडाफोड़
मानव तस्करी मामले का भंडाफोड़
छत्तीसगढ़

इंसानियत शर्मसार: काम का झांसा देकर नाबालिग को 1.5 लाख में बेचा, जबरन शादी और देह व्यापार के दलदल से पुलिस ने किया रेस्क्यू।

छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक 17 वर्षीय नाबालिग को रेस्क्यू किया है। पीड़िता को काम दिलाने के बहाने छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश ले जाकर ₹1.5 लाख में बेच दिया गया था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Apr 2026, 03:37 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने मानवता को शर्मसार करने वाले एक सनसनीखेज मानव तस्करी मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को देह व्यापार और जबरन विवाह के दलदल से सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश तक फैले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने नाबालिग को काम दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर दिया था। काम का झांसा देकर मध्य प्रदेश में 'सौदा' मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को थाने में अपनी आपबीती सुनाई। 
नाबालिग को फसाय जल में 
पीड़िता के अनुसार, पारिवारिक अनबन के कारण वह परेशान थी, जिसका फायदा उसकी एक परिचित 'चमेली' (परिवर्तित नाम) ने उठाया। चमेली उसे काम दिलाने के बहाने रायगढ़ ले आई, जहाँ पहले से सक्रिय मानव तस्कर गिरोह के सदस्य बिन्दिया रात्रे, अभय यादव, चीकू खान और पूजा उर्फ बॉबी ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी नाबालिग को मध्य प्रदेश के सागर जिले ले गए, जहाँ सुनील दीक्षित नामक व्यक्ति से 1.5 लाख रुपये लेकर मंदिर में उसकी जबरन शादी करा दी गई। 
लगातार शारीरिक शोषण
खरीदार सुनील ने बालिका के साथ लगातार शारीरिक शोषण किया। नरक से बचकर निकली पीड़िता, पर यहाँ भी मिला धोखा किसी तरह आरोपी सुनील के चंगुल से भागकर पीड़िता वापस रायगढ़ पहुंची, लेकिन पिता के डर से घर नहीं गई। यहाँ वह पुनः आरोपी बिन्दिया रात्रे के संपर्क में आई। बिन्दिया ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उसे अपने पास रखा और पैसों के लालच में उसे अन्य पुरुषों के पास भेजकर देह व्यापार कराने लगी। 
अंततः बालिका ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से सहायता मांगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी की टीम ने तत्काल जाल बिछाया। पुलिस ने सबसे पहले स्थानीय दलालों को हिरासत में लिया, जिनकी निशानदेही पर मध्य प्रदेश के छतरपुर से मुख्य खरीदार सुनील दीक्षित को भी धर दबोचा गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें