📅 Wednesday, 06 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
इस सड़क में पुन: कैसे पधारें : झिलपावन सड़क में गड्‌ढे ही गड्‌ढे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती सुशासन तिहार के बीच छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव : 42 IAS अधिकारियों का तबादला, 8 जिलों के कलेक्टर बदले, शासन व्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी बीच सड़क धधक उठी कार : सूझबूझ से बची परिवार की जान, शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह चेक पोस्ट बना तस्करों का दुश्मन : पुलिस ने 24 घंटे में दूसरी बार तोड़ी अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क की कमर ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट : 3 सरगना गिरफ्तार, रसूखदार कारोबारियों तक पहुँचे पुलिस के तार सरकारी योजनाओं की बलि : कागजों पर बना शौचालय और मकान, खौफ के साए में जी रही माझी जनजाति इस सड़क में पुन: कैसे पधारें : झिलपावन सड़क में गड्‌ढे ही गड्‌ढे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती सुशासन तिहार के बीच छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव : 42 IAS अधिकारियों का तबादला, 8 जिलों के कलेक्टर बदले, शासन व्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी बीच सड़क धधक उठी कार : सूझबूझ से बची परिवार की जान, शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह चेक पोस्ट बना तस्करों का दुश्मन : पुलिस ने 24 घंटे में दूसरी बार तोड़ी अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क की कमर ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट : 3 सरगना गिरफ्तार, रसूखदार कारोबारियों तक पहुँचे पुलिस के तार सरकारी योजनाओं की बलि : कागजों पर बना शौचालय और मकान, खौफ के साए में जी रही माझी जनजाति
W 𝕏 f 🔗
होम महासमुंद इस सड़क में पुन: कैसे पधारें : झिलपावन सड़क में गड्…
सड़क की हालत बदहाल
वीडियो देखें
सड़क की हालत बदहाल
🔴 BREAKING महासमुंद

इस सड़क में पुन: कैसे पधारें : झिलपावन सड़क में गड्‌ढे ही गड्‌ढे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती

NH-353 और NH-53 को जोड़ने वाली लगभग 17 किमी सड़क बेहद जर्जर हालत में है। पूरे मार्ग में सैकड़ों गहरे गड्ढे हैं, जिनकी वजह से वाहन चलाना खतरनाक हो गया है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। पचरी गांव, छिलपावन पेट्रोल पंप और ट्रैक्टर शोरूम जैसे कई स्थान सबसे अधिक प्रभावित हैं, जहां वाहनों को किनारे से बेहद सावधानी से निकलना पड़ता है। कई जगह पहले की गई मरम्मत (मुरम/गिट्टी डालकर) भी टिक नहीं पाई है और गड्ढे फिर से और गहरे हो गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 May 2026, 06:35 PM
📍 बागबाहरा
NH-353 to NH-53 जोड़ने वाली सड़क को जोड़ने वाली लगभग 17 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल से भी बदतर हो चुकी है। पूरे मार्ग में सैकड़ों गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें कई की गहराई एक से डेढ़ फीट तक है। स्थिति यह है कि एक गड्ढा ही वाहन को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है, जबकि यहां हर कुछ दूरी पर ऐसे खतरनाक गड्ढे मौजूद हैं।
सबसे बड़ी परेशानी यह है कि लगभग हर गड्ढे से बचने के लिए वाहनों को सड़क के किनारे उतारकर धीरे-धीरे निकालना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। कई गड्ढे अचानक सामने आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता और गाड़ी सीधे गड्ढे में उतर जाती है।
इस वजह से वाहन मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है—सस्पेंशन, टायर और अन्य पार्ट्स बार-बार खराब हो रहे हैं। कई लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

खतरनाक स्थान 

पचरी गांव:- बस्ती के बीच बड़ा गड्ढा और गांव के बाहर छिलपावन की  तरफ  
पचरी गांव के बीचों-बीच स्थित गड्ढे को पाटने के लिए डस्ट और गिट्टी डाली गई थी, लेकिन अब दूसरी जगह पानी भरने लगा है, जिससे वहां भी नया गड्ढा बनने की स्थिति बन गई है। यहां भी वाहनों को किनारे से निकालना मजबूरी बन गई है।
एक जागह एसी केी ट्रक  भी धीरे से निकलते आसानी से देखा जा सकता है 
छिलपावन पेट्रोल पंप:-  गहरा और खतरनाक गड्ढा
यहां बना गड्ढा इतना गहरा है कि वाहनों को बहुत सावधानी से निकालना पड़ता है। लोग किनारे से गाड़ी उतारकर धीरे-धीरे निकलते हैं, फिर भी नुकसान का खतरा बना रहता है।

पुनः पधारें चिढ़ाते हुए बोर्ड 

इसी स्थान पर छत्तीसगढ़ शासन का बोर्ड लगा है, जिस पर “पुनः पधारें” और “पधारने के लिए धन्यवाद” लिखा है। लेकिन सड़क की जर्जर हालत को देखते हुए यह स्लोगन राहगीरों के लिए चिढ़ाते किसी तंज से कम नहीं लगता।

सड़क पूरी तरह उखड़ी

यहां सड़क इतनी खराब है कि वाहन गुजरते समय बुरी तरह हिलते हैं। यात्रियों को झटके लगते हैं और कई बार गाड़ी सीधे गड्ढे में उतर जाती है।

पूरे 17 किमी में गड्ढों की भरमार

पूरा रास्ता गड्ढों से भरा पड़ा है। कई गड्ढे अचानक सामने आ जाते हैं, जिससे पीछे चल रहे वाहनों के टकराने का खतरा भी बना रहता है।

मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति

कई बार गड्ढों को मुरम, गिट्टी और डस्ट से भरकर बराबर किया गया, लेकिन हर बार यह सामग्री निकल जाती है और गड्ढे पहले से ज्यादा गहरे हो जाते हैं। इससे साफ है कि कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।

विभागीय लापरवाही का खुला उदाहरण

राहगीरों का कहना है कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वर्षों से गड्ढे जस के तस बने हुए हैं, लेकिन न पक्की मरम्मत हो रही है और न ही सड़क का पुनर्निर्माण।
लोगों का आरोप है कि केवल कागजी कार्यवाही में सुधार दिखाया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें