📅 Sunday, 17 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
चमत्कारी बाबा : मेडिकल संचालक को सम्मोहन के जाल में फंसाया, सोने की अंगूठी और नकदी लेकर रफूचक्कर सनसनीखेज भंडाफोड़ : बजरंग दल ने राजकुमार ब्रिज पर ई-रिक्शा में गोमांस तस्करी कर रहे दो को पकड़ा खूनी रंगदारी : रज्जु पूर्वीया गैंग ने 3 सेकेंड में दागीं 3 गोलियां, व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बाजार बंद कर निकाला जुलूस, एक आरोपी गिरफ्तार ट्रेन हादसा : त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, रेलवे की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, सभी 68 यात्री सुरक्षित आफत की आंधी : रायपुर में गिरे ओले, सड़कें ब्लॉक] अगले 3 दिन 50 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा चमत्कारी बाबा : मेडिकल संचालक को सम्मोहन के जाल में फंसाया, सोने की अंगूठी और नकदी लेकर रफूचक्कर सनसनीखेज भंडाफोड़ : बजरंग दल ने राजकुमार ब्रिज पर ई-रिक्शा में गोमांस तस्करी कर रहे दो को पकड़ा खूनी रंगदारी : रज्जु पूर्वीया गैंग ने 3 सेकेंड में दागीं 3 गोलियां, व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बाजार बंद कर निकाला जुलूस, एक आरोपी गिरफ्तार ट्रेन हादसा : त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, रेलवे की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, सभी 68 यात्री सुरक्षित आफत की आंधी : रायपुर में गिरे ओले, सड़कें ब्लॉक] अगले 3 दिन 50 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना पंचकर्म बना वरदान : लंबे समय से माइग्रेन से परेशा…
माइग्रेन उपचार से राहत पाती महिला मरीज
माइग्रेन उपचार से राहत पाती महिला मरीज
सरकारी सूचना

पंचकर्म बना वरदान : लंबे समय से माइग्रेन से परेशान महिला को सुकमा में आयुर्वेद से मिली नई जिंदगी

सुकमा की 39 वर्षीय सीमा सिंह पिछले पाँच वर्षों से माइग्रेन से परेशान थीं और कई बड़े शहरों में इलाज कराने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली। बाद में उन्होंने सुकमा के आयुष स्पेशलिटी क्लिनिक में आयुर्वेदिक उपचार और पंचकर्म, विशेषकर शिरोधारा, करवाया जिससे उनके दर्द में उल्लेखनीय सुधार हुआ। लेख में जिला प्रशासन की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की पहल का भी उल्लेख है, जिसके तहत अस्पताल में बुनियादी सुविधाएँ बढ़ाई गईं और नियमित आयुष उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही आत्मसमर्पित युवाओं को रोजगार देकर पुनर्वास की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। कुल मिलाकर यह कहानी सुकमा में आयुष चिकित्सा और प्रशासनिक प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक पुनर्वास में आए बदलाव को दर्शाती है।

कीर्तिमान न्यूज
17 May 2026, 12:53 PM
📍 रायपुर
बीते पांच साल सुकमा निवासी 39 वर्षीय सीमा सिंह के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं थे। माइग्रेन के दर्द से तड़पती सीमा ने राहत की चाह में दूर-दूर के बड़े शहरों के चक्कर काटे, एलोपैथी की ढेरों दवाइयां खाईं, लेकिन बीमारी जस की तस रही। निराशा के इन बादलों के बीच उम्मीद की एक किरण तब जागी, जब वे बीते 4 मई को 'आयुष स्पेशलिटी क्लिनिक सुकमा' पहुँचीं। यहाँ अनुभवी चिकित्सक डॉ. मनोरंजन पात्रो की देखरेख में लगभग एक सप्ताह तक चले आयुर्वेदिक इलाज, सटीक दवाइयों और पंचकर्म की 'शिरोधारा' पद्धति के जादू ने कमाल कर दिया। वर्षों पुराना वह दर्द गायब हो गया जिसने उनकी रातों की नींद छीन रखी थी। दर्द से इस मुफ्ती ने सीमा के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है, जिसके लिए उन्होंने दिल से शासन-प्रशासन का आभार जताया है।

बदलती स्वास्थ्य व्यवस्था की सुखद तस्वीर

सीमा सिंह की यह मुस्कान सुकमा जिला प्रशासन के उन संजीदा प्रयासों का नतीजा है, जो दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों तक पहुँचाने के लिए किए जा रहे हैं। कलेक्टर अमित कुमार के पदभार संभालते ही जिला आयुष चिकित्सालय की तस्वीर बदलने के प्रयास तेज कर दिए गए। अस्पताल में न केवल बुनियादी ढाँचे को मजबूत किया गया, बल्कि पारंपरिक और बेहद असरदार 'पंचकर्म' चिकित्सा की भी शुरुआत की गई। प्रशासन की इसी विशेष पहल का असर है कि आज यह अस्पताल रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है, जहाँ हर दिन औसतन 14 से 15 मरीज डॉ. पात्रो की देखरेख में नया और स्वस्थ जीवन पा रहे हैं।

बंदूकों के साए से बाहर, मुख्यधारा का सहारा

कलेक्टर अमित कुमार की यह मुहिम सिर्फ मरीजों को ठीक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बेहद संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण भी छिपा है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ सुकमा के युवाओं के पुनर्वास की भी एक अनूठी मिसाल पेश की है। कलेक्टर की विशेष पहल पर दो आत्मसमर्पित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया और उन्हें इसी आयुष चिकित्सालय में 'कलेक्टर दर' पर सम्मानजनक रोजगार प्रदान किया गया। कभी गुमराह रहे इन युवाओं के हाथों को रोजगार देकर प्रशासन ने न सिर्फ उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा दी है, बल्कि जिले में शांति और विकास का एक नया अध्याय भी लिखा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन का सुकमा मॉडल

सुकमा का आयुष चिकित्सालय आज सिर्फ एक अस्पताल नहीं, बल्कि उम्मीद और पुनर्वास का एक जीवंत केंद्र बन चुका है। एक तरफ जहाँ असाध्य बीमारियों से जूझ रहे आम नागरिकों को सुकमा की वादियों में ही विश्वस्तरीय आयुर्वेदिक और पंचकर्म उपचार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ भटके हुए युवाओं को रोजगार देकर देश की मुख्यधारा में वापस लाया जा रहा है। स्वास्थ्य क्रांति और सामाजिक सुधार के इस बेजोड़ संगम ने साबित कर दिया है कि अगर प्रशासनिक इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो नक्सल प्रभावित माने जाने वाले सुकमा जैसे दूरस्थ अंचलों में भी संवेदनशीलता और सुशासन की नई इबारत लिखी जा सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें