मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के दो महत्वपूर्ण जिलों सूरजपुर और गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास और जनसंपर्क की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे रायपुर से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे, जहां नगर निकाय चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे। यहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल कार्यक्रम में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
गरियाबंद प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय शाम करीब 4 बजे नव-निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण करेंगे। यह भवन आदिवासी समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री दर्रिपारा गांव में आयोजित आदिवासी समाज के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। सरकार का मानना है कि इस तरह के भवन आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंग
आज की प्रमुख सुर्खियां
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गरियाबंद में 700 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात।
- कचना धुरवा गोंडवाना भवन का होगा लोकार्पण।
- बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन।
- अभनपुर-कुरुद नई रेल लाइन पर होगा स्पीड ट्रायल।
- धमतरी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल होंगे मंत्री टंक राम वर्मा।
बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन
नई रेल लाइन पर आज होगा स्पीड ट्रायल
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत तैयार की गई अभनपुर-कुरुद नई ब्रॉड गेज रेल लाइन पर आज महत्वपूर्ण स्पीड ट्रायल किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे विशेष ट्रेन के माध्यम से ट्रैक की तकनीकी जांच और गति परीक्षण किया जाएगा। रेलवे ने आम नागरिकों से अपील की है कि ट्रायल के दौरान रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। साथ ही पशुपालकों से अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के पास नहीं जाने देने का आग्रह किया गया है। सफल स्पीड ट्रायल के बाद इस रेलखंड पर नियमित ट्रेन संचालन का रास्ता और अधिक साफ हो जाएगा, जिससे धमतरी क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
