क्रिकेट
कुल 210 खबरें
ट्राई-सीरीज फाइनल : क्या टीम इंडिया की जर्सी पहनने से पहले दांबुला में दिखेगा वैभव का वो हरारे वाला रूप?
इंडिया और श्रीलंका के बीच ट्राई-सीरीज के फाइनल में सभी की नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है, लेकिन बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन का उनका इतिहास उन्हें फाइनल का सबसे चर्चित खिलाड़ी बना रहा है।
IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज से बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।
IND vs AFG : आखिरी वनडे से पहले टीम इंडिया में तूफान की एंट्री, चोट के बाद लौटे हर्षित राणा
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ी मजबूती मिली है। चोट के कारण पिछले चार महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे युवा तेज गेंदबाज Harshit Rana की भारतीय टीम में वापसी हो गई है। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि उन्होंने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सफलतापूर्वक रिहैब पूरा कर लिया है और मेडिकल टीम ने उन्हें फिट घोषित किया है।
आइकॉन बनीं स्मृति मंधान : TIME की 100 सबसे प्रभावशाली सूची में एकमात्र भारतीय एथलीट, मेस्सी-रोनाल्डो के साथ मिला स्थान
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और उप-कप्तान स्मृति मंधाना को प्रतिष्ठित TIME100 Sports 2026 सूची में शामिल किया गया है। वह इस सूची में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। TIME ने उन्हें महिला क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान, रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए सम्मानित किया है।
मैदान पर भिड़े : पूर्व श्रीलंकाई कप्तान के छुए पैर! जानें विवाद और सम्मान के बीच फंसे वैभव सूर्यवंशी की पूरी कहानी
श्रीलंका दौरे पर गए इंडिया ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ही दिन में दो अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में आ गए। सुपर ओवर में हार के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ उनकी तीखी बहस और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल हुआ। वहीं, बाद में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान अनुरा टेनेकुन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
वंडर बॉय : वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल लेवल पर फ्लॉप शो, श्रीलंका में लगातार तीसरी बार हुए फेल! क्या दबाव झेल नहीं पा रहा 15 साल का यह तूफान?
15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने IPL 2026 में 776 रन और 237+ के स्ट्राइक रेट के साथ धमाल मचाया था, श्रीलंका में चल रही इंडिया ए ट्राई-नेशन सीरीज में लगातार संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। दांबुला में श्रीलंका ए के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 14 गेंदों पर 21 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था, लेकिन एक खराब शॉट के चलते कैच आउट हो गए। यह इस सीरीज में उनकी लगातार तीसरी असफल पारी रही, जिसमें वह अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।
T20 वर्ल्ड कप : भारत को चैंपियन बनाने का दम रखती हैं ये 6 खिलाड़ी
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम पहली बार खिताब जीतने के मजबूत इरादे से उतरेगी। टीम की सबसे बड़ी उम्मीद कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा, भरोसेमंद बल्लेबाज स्मृति मंधाना, फिनिशर ऋचा घोष और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर से होगी। हरमन का अनुभव, दीप्ति का ऑलराउंड खेल, शेफाली की 135+ स्ट्राइक रेट वाली बल्लेबाजी और रेणुका की नई गेंद से विकेट लेने की क्षमता भारत की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ये छह खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर रहीं, तो भारत महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का सपना पूरा कर सकता है।
भाइयों का कोहराम : वैभव के बाद अब छोटे भाई आशीर्वाद ने जड़ा तूफानी शतक, सोशल मीडिया पर मचा तहलका!
भारतीय घरेलू क्रिकेट में सूर्यवंशी परिवार का दबदबा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपनी शानदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में आशीर्वाद ने 87 गेंदों पर 103 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली, जिसमें 20 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप : टॉप-4 दावेदार, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, भारत पहली बार ट्रॉफी की रेस में
इंग्लैंड में शुरू हो रहे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को खिताब का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन है, जबकि दक्षिण अफ्रीका लगातार दो बार फाइनल खेल चुकी है।
रफ्तार का रोमांच : सामने आई ODI वर्ल्ड कप 2027 की तारीखें, बदल जाएगा पूरा फॉर्मेट
आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 की संभावित तारीखों का खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टूर्नामेंट 4 अक्टूबर 2027 से शुरू होकर 21 नवंबर 2027 तक चलेगा। 24 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप फिर से अफ्रीकी धरती पर लौट रहा है, जिसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे।
ऋषभ पंत : भारत के अल्टीमेट मैच-विनर या नर्वस 90s के सबसे बड़े शिकार? अश्विन ने उठाए गंभीर सवाल
भारतीय टेस्ट क्रिकेट के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज Rishabh Pant एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को लेकर चर्चा में हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 81 रन बनाकर आउट होने के बाद उनके शॉट चयन पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि भारत मैच में मजबूत स्थिति में था, लेकिन पंत के आउट होने के तरीके ने क्रिकेट विशेषज्ञों को निराश किया।
महिला टी-20 : विश्व कप इतिहास,भारत की सबसे सफल बल्लेबाज
महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत की ओर से स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं, जबकि झूलन गोस्वामी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने भी कई यादगार रिकॉर्ड बनाए हैं। वर्ष 2020 में फाइनल तक पहुंचना भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है, जिसने महिला क्रिकेट को देश में नई पहचान दिलाई।