राज्य सरकार
कुल 888 खबरें
कृषि विभाग : किसानों ने अपनाया हरी खाद तकनीकी , अब खेती होगी अधिक लाभदायक
जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम कौहाकुंडा के प्रगतिशील कृषक रूक्मण नायक ने अपनी 7 एकड़ कृषि भूमि में तथा विकासखंड बसना के ग्राम भौंरादादर के कृषक गोकुल पटेल ने अपने खेत में ढैंचा हरी खाद फसल की बुवाई कर भूमि की उर्वरता बढ़ाने की दिशा में सार्थक कदम उठाया है। हरी खाद से मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की संख्या और उनकी सक्रियता बढ़ती है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति एवं फसल उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
जनदर्शन : कलेक्टर लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए।
समीक्षा बैठक : कलेक्टर ने किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और किसानों को समय पर खाद वितरण सुनिश्चित करने को कहा। जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय बागवानी मिशन : आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषक ओमनारायण बने किसानों के प्रेरणा स्रोत
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत संचालित योजनाएं जिले के किसानों के लिए आय वृद्धि का बेहतर माध्यम बन रहा हैं। विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम जुनवानी खुर्द निवासी प्रगतिशील किसान ओमनारायण ध्रुव ने उद्यानिकी फसलों की वैज्ञानिक खेती अपनाकर अपने आय में अच्छी वृद्धि की है। उनकी सफलता को देखकर ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक किसान भी सब्जी एवं उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जिसमें किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है।
विभाग की कार्रवाई : उड़ीसा प्रिंट वाली 550 किलो उर्वरक जब्त, वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज पर जांच तेज
खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। जिलेभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों और गोदामों की लगातार जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या संदिग्ध उर्वरक की बिक्री पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
स्वच्छता अभियान : घर-घर पहुंच रहीं स्वच्छता दीदियां, सूखे-गीले कचरे का अलग-अलग हो रहा संग्रहण
महासमुंद जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण अभियान को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार नियमित रूप से इस व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पोलियो के खिलाफ कदम : महासमुंद में एक हजार 262 बूथों पर 1 लाख 15 हजार बच्चों को खुराक
महासमुंद जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 28 जून (रविवार) से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत जिलेभर के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं और सभी बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।
श्रम विभाग : महासमुंद में उद्योगों पर प्रशासन द्वारा निरीक्षण, संयुक्त टीम ने जारी किए नोटिस
महासमुंद जिले में कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर संयुक्त टीम ने बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र और घोड़ारी स्थित कई औद्योगिक इकाइयों एवं स्टोन क्रेशरों का निरीक्षण किया। जांच में सुरक्षा उपकरणों की कमी, श्रम कानूनों के उल्लंघन, बिना पंजीयन वाले वाहनों के संचालन और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव जैसी अनियमितताएं मिलीं, जिन पर संबंधित प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया।
विभाग की पहल : स्वास्थ्य कर्मियों को मिला आधुनिक कुष्ठ प्रबंधन का प्रशिक्षण
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें चिकित्सा अधिकारियों और सेक्टर सुपरवाइजरों को कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, एमडीटी उपचार, रोकथाम और जागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जीरो कुष्ठ लक्ष्य को हासिल करने के लिए फील्ड स्तर पर प्रभावी कार्य करने पर जोर दिया।
समस्याओ का निराकरण : सीएम हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की शिकायत का हुआ समाधान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया जिले में समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, सुझाव दे सकते हैं।
आजीविका मेला : स्वरोजगार और योजनाओं की जानकारी से जुड़े हितग्राही
जिले में आयोजित आजीविका मेला 2026 में विभिन्न विभागों ने स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण, ऋण सुविधा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेले में स्व-सहायता समूहों, महिलाओं और युवाओं को उनके हुनर व रुचि के अनुसार रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, कलेक्टर विनय लंगेह और जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से संवाद किया।
आधुनिक कृषि : कम खर्च में बेहतर पैदावार की ओर किसान, नैनो डीएपी से मिला लाभ
पिथौरा विकासखंड के ग्राम सलडीह के प्रगतिशील किसान धनेश्वर साव ने धान की फसल में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस का वैज्ञानिक उपयोग कर बेहतर परिणाम प्राप्त किए हैं। बीज उपचार, पौधों की जड़ों के उपचार और अलग-अलग अवस्थाओं में छिड़काव से फसल अधिक हरी-भरी, स्वस्थ और मजबूत हुई। रोग-कीट का प्रकोप कम होने से कीटनाशकों, मजदूरी और खेती की लागत में भी बचत हुई।