📅 Friday, 15 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज पुलिस बनी देवदूत : कहीं मौत के मुंह से खींच लाए ड्राइवर, तो कहीं खाक होने से बचा ली दुकानें पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा : रायपुर में पेट्रोल 103 रुपए के पार, डीजल भी 96 के करीब हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज पुलिस बनी देवदूत : कहीं मौत के मुंह से खींच लाए ड्राइवर, तो कहीं खाक होने से बचा ली दुकानें पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा : रायपुर में पेट्रोल 103 रुपए के पार, डीजल भी 96 के करीब
W 𝕏 f 🔗
होम महासमुंद आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल क…
आकाशीय बिजली से घर खाक
वीडियो देखें
आकाशीय बिजली से घर खाक
🔴 BREAKING महासमुंद ⭐ Featured

आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार

महासमुंद जिले के बाघामूड़ा गांव में बीती रात तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रज्ञानंद देवांगन का घर जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 3:30 बजे हुई, जब बिजली मकान के किचन हिस्से पर गिरी और देखते ही देखते भीषण आग फैल गई। परिवार के पांच सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग में मकान, नगदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और व्यापारिक स्टॉक सहित करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

कीर्तिमान न्यूज
15 May 2026, 12:41 PM
📍 बागबाहरा

महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाघामूड़ा में बीती मध्यरात्रि कुदरत का ऐसा कहर टूटा जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को सड़क पर ला दिया। क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान, कड़कती गर्जना और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। जहां एक ओर इस बेमौसम बारिश ने क्षेत्र के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं, वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ग्रामीण का आशियाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

बाघामूड़ा के सरपंच ऐडीशन ठाकुर से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी प्रज्ञानंद देवांगन बीती रात अपने परिवार के साथ सो रहे थे। घर में उनकी पत्नी नंदिनी देवांगन, छोटा भाई प्रकाश देवांगन और दो नाबालिग बच्चे (उम्र 12 और 14 वर्ष) मौजूद थे।

रात करीब 3:30 बजे, जब पूरा इलाका गहरी नींद में था, तभी एक बेहद तेज और डरावनी गर्जना के साथ प्रज्ञानंद के मकान पर आकाशीय बिजली (गाज) गिरी। बिजली सीधे घर के किचन हिस्से पर गिरी और देखते ही देखते वहां भीषण आग लग गई।

सूझबूझ से बची पांच जानें, पर नहीं बचा पाए आशियाना

आग की लपटें और धुंआ उठते ही परिवार की नींद खुल गई। गनीमत यह रही कि प्रज्ञानंद और उनके भाई ने तत्परता दिखाई और बच्चों व पत्नी को लेकर तुरंत घर से बाहर भाग निकले। समय रहते बाहर निकलने की वजह से परिवार के सभी पांचों सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन वे अपनी आंखों के सामने अपने घर को स्वाहा होते देखने के लिए मजबूर हो गए।

घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए। स्थानीय निवासी लक्ष्मण चंद्राकर ने तुरंत अपने स्तर पर फायर ब्रिगेड को सूचित करने का प्रयास किया, वहीं सुबह करीब 5:30 बजे सरपंच ऐडीशन ठाकुर को घटना की जानकारी दी गई।

लकड़ी के पटाव ने भड़काई आग, 20 लाख का हुआ नुकसान

सुबह करीब 7:00 बजे बागबाहरा से और 8:00 बजे महासमुंद से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि मकान पुरानी शैली का था और उसमें लकड़ी का पटाव (सीलिंग) था, जिसके कारण आग ने बेहद कम समय में विकराल रूप धारण कर लिया।
पीड़ित प्रज्ञानंद देवांगन इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोटरसाइकिल साइड बैग के थोक व्यापार से जुड़े हुए हैं। घर के भीतर ही उनका काफी स्टॉक रखा हुआ था। प्रारंभिक आकलनों के अनुसार, इस आगजनी में घर के साथ-साथ कीमती सामान, नगदी और व्यापारिक स्टॉक मिलाकर लगभग 15 से 20 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

'नेटवर्क' बना विलेन: सरपंच और ग्रामीणों ने बयां किया दर्द

इस पूरी घटना ने क्षेत्र की प्रशासनिक और तकनीकी कमियों को भी उजागर कर दिया है। सरपंच ऐडीशन ठाकुर ने रोष जताते हुए बताया:

"हमारे क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति बेहद दयनीय है। घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन नेटवर्क न होने के कारण कॉल नहीं लग पा रहे थे। अगर समय रहते प्रशासन और दमकल विभाग से संपर्क हो जाता, तो गाड़ी एक घंटे पहले आ सकती थी और नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।"

ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजे और नेटवर्क सुधार की मांग

इस दर्दनाक हादसे के बाद से बाघामूड़ा और आसपास के ग्रामीणों में डर के साथ-साथ प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि:

  1. पीड़ित देवांगन परिवार को आपदा प्रबंधन कोष से तुरंत उचित मुआवजा और राहत सामग्री दी जाए।

  2. क्षेत्र में आए दिन होने वाली नेटवर्क की समस्या को सुधारा जाए ताकि आपातकाल में लोगों की जान-माल की रक्षा हो सके।

फिलहाल राजस्व विभाग की टीम को घटना की सूचना दे दी गई है, जो जल्द ही मौके पर पहुंचकर नुकसान का आधिकारिक पंचनामा तैयार करेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें