📅 Friday, 15 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज पुलिस बनी देवदूत : कहीं मौत के मुंह से खींच लाए ड्राइवर, तो कहीं खाक होने से बचा ली दुकानें पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा : रायपुर में पेट्रोल 103 रुपए के पार, डीजल भी 96 के करीब हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज पुलिस बनी देवदूत : कहीं मौत के मुंह से खींच लाए ड्राइवर, तो कहीं खाक होने से बचा ली दुकानें पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा : रायपुर में पेट्रोल 103 रुपए के पार, डीजल भी 96 के करीब
W 𝕏 f 🔗
होम रायगढ़ जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी र…
होटल में छापा, जब्त सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
होटल में छापा, जब्त सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING रायगढ़

जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद

रायगढ़ के रामलीला मैदान रोड स्थित जानकी होटल में पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में होटल के काउंटर से बड़ी मात्रा में बीयर और शराब के साथ नकदी बरामद की गई। पुलिस ने होटल मैनेजर सुरेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने पूछताछ में लंबे समय से होटल की आड़ में अवैध शराब बिक्री करने की बात स्वीकार की।

कीर्तिमान न्यूज
15 May 2026, 01:04 PM
📍 रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। शहर के व्यस्तम इलाके रामलीला मैदान रोड पर स्थित प्रसिद्ध 'जानकी होटल' में पिछले लंबे समय से चल रहे अवैध शराब के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। होटल की आड़ में बिना किसी लाइसेंस के एक 'अघोषित बार' संचालित किया जा रहा था, जहां खुलेआम काउंटर से शराब और बीयर परोसी और बेची जा रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर कोतवाली पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर होटल के मैनेजर को रंगे हाथों दबोच लिया है। 

काउंटर पर थैलों में सजी थी शराब, नगदी समेत भारी जखीरा जब्त

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को पुख्ता इनपुट मिला था कि जानकी होटल के काउंटर से धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस टीम ने जब अचानक होटल में रेड मारी, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई।

जांच के दौरान पुलिस को होटल के मुख्य काउंटर पर रखे थैलों में अलग-अलग ब्रांड की प्रीमियम 13 बोतल बीयर और 6 बीयर केन बरामद हुए। इसके साथ ही 4 बोतल विदेशी और देसी शराब भी जब्त की गई। पुलिस ने मौके से शराब बिक्री की रकम 500 रुपए कैश भी बरामद किया है, जिसे अवैध कारोबार की कमाई के रूप में साक्ष्य बनाया गया है।

कबूला कई सालों का राज

पुलिस की इस कार्रवाई में मौके पर मौजूद होटल के मैनेजर सुरेंद्र पटेल (मूल निवासी- कटनी, मध्य प्रदेश) को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी मैनेजर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने स्वीकार किया कि वह इस होटल में कई सालों से मैनेजर के पद पर कार्यरत है और मोटी कमाई के चक्कर में होटल की आड़ में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेच रहा था।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र पटेल के खिलाफ आबकारी अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

थाने के नाक के नीचे चल रहा था खेल

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर कई बड़े सवाल भी खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह होटल कोतवाली थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, जानकी होटल में यह अवैध धंधा कोई नया नहीं था। रात ढलते ही यहां शराब खरीदने और पीने वालों का हुजूम उमड़ पड़ता था, जिससे आस-पास का माहौल भी खराब हो रहा था। पूर्व में शिकायतें होने के बावजूद कार्रवाई न होने से आबकारी माफिया के हौसले बुलंद थे, लेकिन इस बार पुलिस की अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।


"कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा"

इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई पर रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा: "अवैध शराब का कारोबार, नशाखोरी या किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार और अधिक आक्रामक रूप से जारी रहेगी।"

इसके साथ ही एसएसपी ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उनके आस-पास कोई भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि संचालित हो रही हो, तो बिना डरे तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

आगे की जांच जारी: पुलिस अब इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि होटल संचालक की इस पूरे खेल में क्या भूमिका थी और इतनी भारी मात्रा में शराब की सप्लाई होटल तक कौन कर रहा था। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें