Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप
W 𝕏 f
होम खेल टेस्ट क्रिकेट : भारत की ताकत और नई रणनीति, अफगानि…
टेस्ट मैच
टेस्ट मैच
खेल

टेस्ट क्रिकेट : भारत की ताकत और नई रणनीति, अफगानिस्तान मुकाबले से पहले बड़ा मंथन

अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को संभालने की है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस पर चयनकर्ताओं की खास नजर है। आईपीएल प्लेऑफ के कारण खिलाड़ियों को आराम कम मिल पाएगा, इसलिए युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना भी बढ़ गई है।भारतीय टीम का टेस्ट इतिहास मजबूत रहा है और टीम लगातार दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पहुंच चुकी है। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि भविष्य की तैयारी और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ की परीक्षा भी माना जा रहा है।

प्रकाशित: 13 May 2026, 11:40 AM · अपडेट: 18 May 2026, 11:32 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी हुई है, लेकिन इस बार टीम चयन आसान नहीं माना जा रहा। 6 जून से चंडीगढ़ में प्रस्तावित इस मुकाबले से पहले चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती खिलाड़ियों के वर्कलोड और टीम की मजबूती के बीच संतुलन बनाने की है। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के तुरंत बाद यह टेस्ट खेला जाना है, जिसके कारण कई प्रमुख खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाएगा। यही वजह है कि बीसीसीआई और चयन समिति जल्द बैठक कर अंतिम रणनीति तय करने वाली है। हालांकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, फिर भी टीम इंडिया इसे हल्के में लेने के मूड में नहीं दिख रही।

बुमराह और सिराज पर नजर

भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता तेज गेंदबाजों का वर्कलोड है। जसप्रीत बुमराहमोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा   जैसे गेंदबाज लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं।मुंबई इंडियंस के आईपीएल से बाहर होने के बाद बुमराह को कुछ आराम जरूर मिला है, लेकिन बीसीसीआई उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। दूसरी ओर सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा अभी भी आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ में शामिल टीम का हिस्सा हैं। अगर उनकी टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो टेस्ट मैच से पहले तैयारी के लिए समय बेहद कम रह जाएगा। हालांकि चयनकर्ताओं का मानना है कि सिराज लंबे स्पेल फेंकने में सक्षम हैं और उनकी फिटनेस मजबूत है। वहीं आकाश दीप और हर्षित राणा चोट के कारण इस टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।

भारत का टेस्ट क्रिकेट इतिहास 

भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे सफल टेस्ट टीमों में गिनी जाती है। भारत ने अब तक 590 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें लगभग 180 से अधिक मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने घरेलू मैदानों पर लंबे समय तक दबदबा बनाए रखा है। भारत ने पहली बार 1932 में टेस्ट क्रिकेट खेला था। इसके बाद से टीम ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। 1971 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज जीतने से भारत ने दुनिया में अपनी पहचान मजबूत की।

मजबूत रणनीतियां

इसके बाद 1980 और 1990 के दशक में भारतीय बल्लेबाजी मजबूत हुई, जबकि 2000 के बाद टीम इंडिया ने विदेशी जमीन पर भी जीत हासिल करनी शुरू की। भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट क्रिकेट में सफलता के पीछे सिर्फ प्रतिभाशाली खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि मजबूत रणनीतियां भी रही हैं। समय के साथ टीम इंडिया ने अपने खेल और सोच दोनों में बड़ा बदलाव किया। एक समय था जब भारत घरेलू पिचों पर स्पिन गेंदबाजों के भरोसे मैच जीतता था। अनिल कुंबले हरभजन सिंह और बाद में  रविचन्द्र अश्विन तथा रविन्द्र जडेजा जैसे स्पिनर्स ने भारतीय पिचों पर विरोधी टीमों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल कर दिया। उनकी गेंदबाजी ने भारत को लंबे समय तक घरेलू टेस्ट क्रिकेट में अजेय बनाए रखा। इसके बाद भारतीय टीम ने विदेशी परिस्थितियों में भी खुद को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया। खासकर 2018 के बाद टीम इंडिया ने अपनी सबसे बड़ी रणनीति बदली और तेज गेंदबाजी को नई ताकत बनाया। जसप्रीत बुमराहमोहम्मद सिराज  और इशांत शर्माजैसे गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी मुश्किल पिचों पर शानदार प्रदर्शन कर भारत को नई पहचान दिलाई।

विराट कोहली 

विराट कोहली  की कप्तानी में भारतीय टीम ने आक्रामक टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया। उनकी रणनीति सिर्फ मैच बचाने की नहीं, बल्कि हर हाल में जीत हासिल करने की रही। तेज रन गति, विकेट लेने की मानसिकता और खिलाड़ियों की फिटनेस पर खास जोर ने टीम इंडिया को दुनिया की सबसे फिट और प्रतिस्पर्धी टेस्ट टीमों में शामिल कर दिया।इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट की एक और बड़ी ताकत मजबूत बेंच स्ट्रेंथ रही है। पिछले कुछ वर्षों में टीम इंडिया ने युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके देकर एक मजबूत बैकअप तैयार किया। जब मुख्य खिलाड़ी चोटिल हुए, तब नए खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभालकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। 2021 का ऑस्ट्रेलिया दौरा इसका सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता है, जहां कई स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद युवा भारतीय टीम ने ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतकर पूरी दुनिया को चौंका दिया।

टेस्ट क्रिकेट में भारत की उपलब्धियों 

अगर टेस्ट क्रिकेट में भारत की उपलब्धियों की बात करें, तो टीम इंडिया दुनिया की सबसे मजबूत और सफल टीमों में गिनी जाती है। हालांकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भारत अब तक नहीं जीत सका है, लेकिन भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में कई ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं। भारत ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही धरती पर हराकर ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की थी, जिसे भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में माना जाता है। इसके अलावा भारतीय टीम लगातार दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने में सफल रही, जो उसकी निरंतरता और मजबूती को दर्शाता है। 2021 के WTC फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत को हराया था, जबकि 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीमने टीम इंडिया को मात दी। हालांकि खिताब जीतने में भारत सफल नहीं हो पाया, लेकिन लगातार दो बार फाइनल तक पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय टीम लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी टीमों में शामिल रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें