Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर नियमों की अनदेखी पड़ी भारी :  उसना राइस मिल की एन…
सरपंच क्रांति चंद्राकर
सरपंच क्रांति चंद्राकर
रायपुर

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी :  उसना राइस मिल की एनओसी रद्द, ग्रामीणों के विरोध के बाद पंचायत का बड़ा फैसला

आरंग विकासखंड के ग्राम चटौद में नियमों की अनदेखी कर उसना राइस मिल स्थापित करने के मामले में पंचायत ने बड़ा कदम उठाते हुए पहले दी गई NOC को सर्वसम्मति से रद्द कर दिया। कंपनी पर अरवा राइस मिल की अनुमति लेकर उसना मिल का निर्माण करने का आरोप था, जिससे गांव के पास स्थित नया तालाब और घनी आबादी प्रभावित होने की आशंका थी।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 09 May 2026, 06:39 PM · अपडेट: 11 May 2026, 01:19 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

विकासखंड आरंग के अंतर्गत ग्राम पंचायत चटौद में नियमों की अनदेखी कर स्थापित की जा रही उसना राइस मिल के खिलाफ पंचायत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उसकी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) को सर्वसम्मति से रद्द कर दिया है। पंचायत के इस फैसले के बाद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों में लापरवाही बरतने वालों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई है।

उसना मिल का निर्माण

जानकारी के अनुसार, शैलानिक रियल इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिसंबर माह में ग्राम पंचायत से केवल अरवा राइस मिल स्थापित करने की अनुमति ली गई थी। लेकिन बाद में संचालकों द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए मौके पर उसना राइस मिल का सेटअप तैयार किया जा रहा था।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह निर्माण गांव की घनी आबादी के बेहद करीब किया जा रहा था, साथ ही निस्तारी का मुख्य स्रोत “नया तालाब” भी मिल स्थल के पास ही स्थित है। ऐसे में जल प्रदूषण, दुर्गंध और संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में गहरी चिंता फैल गई थी।

बुलाई गई विशेष ग्राम सभा

लगातार बढ़ते विरोध और जनभावनाओं को देखते हुए सरपंच क्रांति चंद्राकर ने तत्काल विशेष ग्राम सभा की बैठक बुलाई। बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं, संभावित पर्यावरणीय नुकसान और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद पंचायत ने पहले दी गई एनओसी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया और गांव में उसना राइस मिल संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।

पंचायत के फैसले की हो रही सराहना

इस निर्णय के बाद ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन की सराहना की है। लोगों का कहना है कि यह कदम गांव के जल स्रोतों और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर सरपंच क्रांति चंद्राकर, उपसरपंच तिलक राम वर्मा सहित पंच भागीरथी वर्मा, सहदेव डहरिया, रिया साहू, देव कुमार राजगोंड, मुकेश यादव, मधु उइके और दुलारी वर्मा की सक्रिय भूमिका की भी ग्रामीणों ने प्रशंसा की।

ग्रामीणों का मानना है कि पंचायत का यह फैसला भविष्य में पर्यावरण संरक्षण और नियमों के पालन को लेकर एक मिसाल साबित होगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें