Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) पाताल की आग का खौफ : बंद केमिकल फैक्ट्री बनी बच्च…
बंद पड़ी केमिकल फैक्ट्री
बंद पड़ी केमिकल फैक्ट्री
जगदलपुर (बस्तर) Featured

पाताल की आग का खौफ : बंद केमिकल फैक्ट्री बनी बच्चों के लिए काल, अब तक 4 मासूम झुलसे

बलिराम कश्यप वार्ड में 30 साल से बंद पड़ी एक पुरानी केमिकल फैक्ट्री के मलबे के नीचे “अदृश्य आग” धधक रही है। रासायनिक कचरे के कारण जमीन अंदर से सुलग रही है, जिससे अब तक चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस चुके हैं और मवेशी भी घायल हो रहे हैं। दो बच्चों की हालत नाजुक होने पर उन्हें महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस ने शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। फैक्ट्री की दीवारें टूटी होने से क्षेत्र खुला पड़ा है और रिहायशी इलाके में होने के कारण बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

कीर्तिमान न्यूज
12 May 2026, 12:02 PM
जगदलपुर

बस्तर जिला मुख्यालय के बलिराम कश्यप वार्ड में स्थित एक बंद पड़ी केमिकल फैक्ट्री इन दिनों स्थानीय निवासियों के लिए जी का जंजाल बन गई है। 30 सालों से बंद पड़ी इस फैक्ट्री के मलबे और वेस्ट मटेरियल के ढेर के नीचे "अदृश्य आग" धधक रही है, जिसने अब तक चार मासूम बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कभी दवाइयाँ बनाने का काम करती थी। अब इसके खंडहर हो चुके परिसर में फैला जहरीला कचरा (वेस्ट मटेरियल) रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण भीतर ही भीतर सुलग रहा है। लगभग 4000 स्क्वायर फीट के क्षेत्र में फैली यह आग बाहर से दिखाई नहीं देती, लेकिन जैसे ही कोई इसके ऊपर पैर रखता है, वह सीधे दहकते अंगारों में समा जाता है।

  • ताजा स्थिति: अब तक चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस चुके हैं।

  • अस्पताल अपडेट: दो बच्चों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • मवेशी भी शिकार: न केवल इंसान, बल्कि इलाके के मवेशी भी इस जहरीली आग की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं।

शिकायत लेकर गए तो मिली सिर्फ 'सलाह'

हैरानी की बात यह है कि वार्डवासी इस जानलेवा समस्या को लेकर दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया है।

  1. पुलिस का रवैया: स्थानीय लोगों ने बोधघाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने समस्या का समाधान करने के बजाय बच्चों को वहां न जाने की 'मुफ्त सलाह' देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

  2. जनप्रतिनिधि का आश्वासन: वार्ड पार्षद ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार तो किया है, लेकिन समाधान के नाम पर फिलहाल उनके पास केवल आश्वासन है। उन्होंने महापौर से चर्चा कर रास्ता निकालने की बात कही है।

बड़ा हादसा होने का डर

फैक्ट्री की दीवारें ढह चुकी हैं और चारों तरफ से रास्ता खुला है। रिहायशी इलाका होने के कारण यहाँ हर वक्त लोगों की आवाजाही रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही वॉटर कैनन या केमिकल एक्सपर्ट्स की मदद से इस आग को नहीं बुझाया गया और मलबे को नहीं हटाया गया, तो यहाँ कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।

वार्डवासियों का आक्रोश: "हम डर के साये में जी रहे हैं। हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?"

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें