Wednesday, 08 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
भिलाई के होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका CGPSC Main Exam 2026 : मुख्य सेवा परीक्षा का सिलेबस बदलेगा, उम्मीदवार एक महीने तक भेज सकेंगे सुझाव पुणे में बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का ढांचा गिरा, 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका कमजोर निर्माण की खुली पोल : 900 बोरी सीमेंट लेकर जा रहा मालवाहक ट्रक सड़क धंसने से नाले में समाया सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज भिलाई के होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका CGPSC Main Exam 2026 : मुख्य सेवा परीक्षा का सिलेबस बदलेगा, उम्मीदवार एक महीने तक भेज सकेंगे सुझाव पुणे में बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का ढांचा गिरा, 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका कमजोर निर्माण की खुली पोल : 900 बोरी सीमेंट लेकर जा रहा मालवाहक ट्रक सड़क धंसने से नाले में समाया सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय मंडला में दर्दनाक घटना : महिला ने एक साथ चार बच्च…
मंडला अस्पताल में चार नवजातों का जन्म
मंडला अस्पताल में चार नवजातों का जन्म
राष्ट्रीय Featured

मंडला में दर्दनाक घटना : महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, कुछ घंटों बाद चारों नवजातों की मौत

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के भुआ बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। सभी नवजात प्री-मैच्योर होने के कारण जन्म के कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Jul 2026, 04:56 PM
मध्य प्रदेश

हर मां और परिवार यही चाहता है कि उसके घर में बच्चों की किलकारी गूंजे और घर खुशियों से भरा रहे। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक भावुक और दुर्लभ मामला सामने आया है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुआ बिछिया में मंगलवार को एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन जन्म के कुछ ही घंटों बाद चारों नवजातों की मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुआ दो बच्चों का जन्म

जानकारी के अनुसार, यह मामला मंडला जिले के भुआ बिछिया विकासखंड के घुटास नयेगांव गांव का है। मंगलवार को रजनी सिंगराम, पत्नी गणेश सिंगराम को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उन्हें दोपहर करीब 12 बजे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुआ बिछिया लेकर पहुंचे। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दो बच्चों को जन्म दे दिया था।

अस्पताल में जन्मे दो और नवजात

अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों की निगरानी में महिला ने दो और बच्चों को जन्म दिया। इस तरह कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने कुल चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल का चिकित्सा दल नवजातों की जान बचाने के लिए लगातार प्रयास करता रहा।

डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद नहीं बच सके नवजात

चारों नवजातों की हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन सभी कोशिशें असफल रहीं। जन्म के कुछ ही घंटों के भीतर चारों बच्चों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद अस्पताल और परिवार में शोक का माहौल छा गया।

पलभर में खुशियां मातम में बदलीं

एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर से परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। लेकिन जैसे-जैसे चारों नवजातों के निधन की सूचना मिली, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में नए मेहमानों के स्वागत की तैयारी थी, वहां कुछ ही घंटों में मातम पसर गया।

प्री-मैच्योर डिलीवरी बनी मौत की वजह

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. अनूप सिंह भवेदी के अनुसार, महिला की डिलीवरी अभी निर्धारित समय से पहले हो गई थी। गर्भावस्था लगभग सात सप्ताह पहले ही प्रसव होने के कारण चारों नवजात पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए थे। यही वजह रही कि तमाम चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें