Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद ‘साइलेंसर पटाखों’ का आतंक : तेज धमाकों से सहम रहे…
0:00
AI Photo
महासमुंद

‘साइलेंसर पटाखों’ का आतंक : तेज धमाकों से सहम रहे लोग, मुख्य सड़कों पर बढ़ा हादसों का खतरा

बागबाहरा नगर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों का शोर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। मुख्य सड़कों और बाजारों में तेज धमाकेदार आवाजों से लोग घबरा रहे हैं और हादसों का खतरा बढ़ रहा है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
13 May 2026, 10:16 AM
बागबाहरा

बागबाहरा की सड़कों पर इन दिनों बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज धमाकेदार आवाजें लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। सुबह से देर रात तक मुख्य मार्गों और बाजारों में गूंज रही “साइलेंसर पटाखों” की आवाजें अब सिर्फ ध्वनि प्रदूषण नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती जा रही हैं। नगर के मुख्य मार्गों पर स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर दिखाई दे रही है। तेज रफ्तार बाइक सवार जब अचानक धमाकेदार आवाज निकालते हुए गुजरते हैं तो राह चलते लोग घबरा जाते हैं। कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और साइकिल सवार संतुलन खो बैठते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक पटाखे जैसी आवाज से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।

बाजारों में रुक जाती है बातचीत

बाजार क्षेत्र में भी लोग इस समस्या से परेशान हैं। दुकानदारों के मुताबिक, तेज आवाज के कारण कुछ सेकंड के लिए पूरा माहौल असहज हो जाता है। ग्राहक चौंक जाते हैं और बातचीत तक रुक जाती है। दिनभर इस तरह की आवाजें सुनाई देने से व्यापारिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

शाम होते ही बढ़ जाती है दहशत

शाम के समय समस्या और बढ़ जाती है। महिलाएं और बच्चे जब टहलने निकलते हैं, तब अचानक होने वाले धमाके उन्हें डरा देते हैं। कई अभिभावकों का कहना है कि बच्चे अब सड़क किनारे निकलने से भी घबराने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ युवक इसे स्टाइल और दिखावे का माध्यम बनाकर जानबूझकर तेज आवाज निकालते हैं।

नियमों में पूरी तरह प्रतिबंधित 

मोटर व्हीकल एक्ट और आरटीओ के प्रावधानों के अनुसार, मॉडिफाइड साइलेंसर पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का स्पष्ट प्रावधान भी है। इसके बावजूद नगर में खुलेआम ऐसे वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं।

कार्रवाई की मांग तेज

नगरवासियों का कहना है कि यह अब छोटी समस्या नहीं रही, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाला गंभीर मुद्दा बन चुका है। लोगों ने प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से नियमित जांच अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि शहर में फिर से शांत और सुरक्षित माहौल लौट सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें