Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव साजिश : पद्मश्री फूलबासन के अपहरण की सनसनीखेज कोश…
अपहरण करने की कोशिश करने वाले गिरफ्तार
अपहरण करने की कोशिश करने वाले गिरफ्तार
राजनांदगांव

साजिश : पद्मश्री फूलबासन के अपहरण की सनसनीखेज कोशिश, पुलिस की सतर्कता से बची जान

फूलबासन बाई यादव के कथित अपहरण प्रयास को राजनांदगांव में ट्रैफिक पुलिस ने नाकाम कर दिया। 5 मई 2026 को नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोका, जिसमें फूलबासन बाई असामान्य हालत में मिलीं। आरोपियों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में सामने आया कि उन्हें धमकाकर कार में बैठाया गया था। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 May 2026, 10:14 AM
राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ प्रख्यात समाज सेविका और पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई यादव के अपहरण का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि नियमित वाहन चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सूझबूझ दिखाई और आरोपियों के चंगुल से उन्हें सुरक्षित छुड़ा लिया।

चेकिंग के दौरान पकड़ाया संदिग्ध वाहन

घटना 5 मई 2026 की सुबह करीब 11:00 बजे की है। गडुला रोड क्षेत्र में ट्रैफिक इंस्पेक्टर नवरत्न कश्यप, आरक्षक कपिल श्रीवास्तव और सुखदेव साहू रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (क्रमांक CG08/Z/2334) वहाँ से गुजरी। वाहन को संदिग्ध मानकर जब पुलिस ने रोका, तो उसमें सवार लोगों के चेहरे पर घबराहट साफ देखी जा सकती थी।

जब पुलिस की नजर पिछली सीट पर बैठी फूलबासन बाई पर पड़ी, तो उनकी स्थिति असामान्य नजर आई। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने सफेद झूठ बोला कि महिला को 'मिर्गी' का दौरा पड़ा है और वे उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं।

मिर्च स्प्रे का डर और जबरदस्ती का खेल

पुलिस टीम को शक हुआ और फूलबासन बाई द्वारा दिए गए इशारे के बाद तत्काल हस्तक्षेप किया गया। पूछताछ में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने न केवल फूलबासन बाई को बहला-फुसलाकर कार में बिठाया था, बल्कि उन्हें मिर्च स्प्रे दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी उन पर महिला समूह के कामकाज और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर दबाव बना रहे थे।

बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(1), 140(3), 351(3), और 61(2) के तहत अपराध क्रमांक 182/2026 दर्ज किया गया है। ये है गिरफ्तार आरोपियों: 

  • खुशबू साहू (27 वर्ष) – बेमेतरा

  • सलोनी महेश्वरी – बेमेतरा

  • दिनेश बंजारे (35 वर्ष) – बेमेतरा

  • गोपाल खेलवार (25 वर्ष) – दुर्ग

  • चिनक राम साहू (38 वर्ष) – बेमेतरा

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, मोबाइल फोन और मिर्च स्प्रे भी जब्त कर लिया है।

पुलिस टीम के लिए पुरस्कार की घोषणा

पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में हुई इस साहसी कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है। राजनांदगांव आईजी (IG) बालाजी राव और एसपी अंकिता शर्मा ने अपनी ड्यूटी के प्रति सजगता दिखाने वाले ट्रैफिक इंस्पेक्टर नवरत्न कश्यप और उनकी टीम को नकद पुरस्कार और सम्मान देने की घोषणा की है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इस साजिश के पीछे के असली मकसद का पूरी तरह खुलासा हो सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें