Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) 112 सेवा : बस्तर में आपात सेवाओं का नया युग शुरू,…
हाईटेक डायल-112 वाहन
हाईटेक डायल-112 वाहन
जगदलपुर (बस्तर)

112 सेवा : बस्तर में आपात सेवाओं का नया युग शुरू, 31 मल्टी-रिस्पॉन्स वाहन हुए शामिल

बस्तर संभाग में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक तेज व आधुनिक बनाने के लिए 31 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियां तैनात की गई हैं। इनमें 11 वाहन केवल बस्तर जिले के लिए हैं। ये वाहन पुलिस सहायता, प्राथमिक चिकित्सा और फायर रिस्पॉन्स जैसी मल्टी-इमरजेंसी सेवाओं से लैस हैं। GPS ट्रैकिंग और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए कंट्रोल रूम हर वाहन की रियल टाइम लोकेशन ट्रैक कर सकेगा, जिससे मदद तेजी से पहुंचेगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 May 2026, 05:17 PM
बस्तर

बस्तर संभाग में अब आपातकालीन सेवाओं को और अधिक तेज व प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। यहां कुल 31 नई हाईटेक डायल-112 वाहन तैनात किए गए हैं, जिनमें अकेले बस्तर जिले के लिए 11 गाड़ियां शामिल हैं। इन वाहनों के जरिए शहरी क्षेत्रों में करीब 10 मिनट और ग्रामीण इलाकों में 25 से 30 मिनट के भीतर मदद पहुंचाने का दावा किया गया है।

नई डायल-112 गाड़ियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये मल्टी-इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम पर आधारित हैं। एक ही वाहन में पुलिस सहायता, प्राथमिक चिकित्सा और फायर रिस्पॉन्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित मदद संभव हो सकेगी।

इन वाहनों में PTZ कैमरा, फर्स्ट एड किट, स्ट्रेचर, ऑक्सीजन सपोर्ट, इमरजेंसी लाइटिंग सिस्टम और फायर सेफ्टी उपकरण लगाए गए हैं। किसी भी सड़क दुर्घटना या गंभीर घटना में टीम मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार दे सकेगी और जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड से संपर्क भी कर सकेगी।

GPS और लाइव ट्रैकिंग से हर मूवमेंट पर नजर

बस्तर के IG सुंदरराज पी के अनुसार, सभी वाहनों में हाईटेक GPS सिस्टम लगाया गया है। कंट्रोल रूम से हर वाहन की लाइव लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी। जैसे ही कोई कॉल आती है, सबसे नजदीकी वाहन को तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा, जिससे रिस्पॉन्स टाइम में बड़ी कमी आएगी। इन वाहनों में हाई फ्रीक्वेंसी वायरलेस सिस्टम और डिजिटल कम्युनिकेशन डिवाइस भी लगाए गए हैं। इससे फील्ड टीम और कंट्रोल रूम के बीच रियल टाइम डेटा शेयरिंग संभव होगी, जिससे राहत कार्य और अधिक तेज व प्रभावी बन सकेगा।

सोशल मीडिया से भी मिल सकेगी तुरंत मदद

नई व्यवस्था में सोशल मीडिया को भी इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम से जोड़ा गया है। अब लोग पुलिस हेल्पलाइन के साथ-साथ सोशल मीडिया या ऑनलाइन माध्यमों से भी मदद मांग सकेंगे। सूचना मिलते ही डायल-112 वाहन तुरंत रवाना कर दिया जाएगा।

बस्तर संभाग के दूरस्थ और अंदरूनी इलाकों को ध्यान में रखते हुए इन वाहनों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। मजबूत सस्पेंशन और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से ये वाहन खराब और कच्चे रास्तों में भी आसानी से पहुंच सकेंगे। यह सेवा महिलाओं से जुड़े अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और रात के समय सुरक्षा जैसे मामलों में बेहद उपयोगी साबित होगी। वहीं बुजुर्ग और अकेले रहने वाले नागरिक भी 112 नंबर पर कॉल कर तुरंत मदद प्राप्त कर सकेंगे।

फैक्ट फाइल: डायल-112 सेवा का पूरा अपडेट

  • कुल वाहन: 31
  • बस्तर जिले में तैनात वाहन: 11
  • सेवाएं: पुलिस सहायता, प्राथमिक चिकित्सा, फायर रिस्पॉन्स
  • टेक्नोलॉजी: GPS ट्रैकिंग, लाइव मॉनिटरिंग, डिजिटल कम्युनिकेशन
  • उपकरण: फर्स्ट एड किट, ऑक्सीजन सपोर्ट, स्ट्रेचर, फायर सेफ्टी उपकरण

आपात स्थिति में ऐसे मिलेगी मदद

किसी भी आपात स्थिति में नागरिक सीधे डायल-112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कॉल मिलते ही कंट्रोल रूम लोकेशन ट्रैक कर सबसे नजदीकी वाहन को मौके पर भेज देगा। इसके अलावा सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से भी सूचना दी जा सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें