Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) कार्रवाई : 51 किलो गांजा बरामद, तस्करी नेटवर्क की…
51 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर
51 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर
जगदलपुर (बस्तर)

कार्रवाई : 51 किलो गांजा बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भानपुरी और नगरनार थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 51 किलो 335 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कुल कीमत 25 लाख 66 हजार 750 रुपए आंकी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jun 2026, 01:07 PM
जगदलपुर

बस्तर पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 51 किलो 335 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख 66 हजार 750 रुपए बताई जा रही है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पहली कार्रवाई भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम केशरपाल आवासपारा में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखे हुए है और उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी हर्ष कुमार धुरंधर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी के घर पर दबिश दी।

प्लास्टिक ड्रम से बरामद हुआ 33 किलो से अधिक गांजा

पुलिस ने संदिग्ध युवक से पूछताछ के बाद उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे में रखे नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम के अंदर से 33 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब 16 लाख 62 हजार 500 रुपए आंकी गई है। मामले में पुलिस ने 36 वर्षीय किशोर बघेल को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दूसरी कार्रवाई नगरनार थाना क्षेत्र के धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक दो बैग में गांजा लेकर जगदलपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

दो बैगों से मिला 18 किलो गांजा

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम राहुल पांडेय (28 वर्ष) निवासी मंगला चौक, बिलासपुर बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद दो बैगों की तलाशी ली, जिसमें तीन पैकेटों में भरा 18 किलो 85 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

जब्त गांजे की कीमत लगभग 9 लाख 4 हजार 250 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी राहुल पांडेय गांजा ओडिशा से लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किस सप्लायर से खरीदा गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुए मामले

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस्तर संभाग में ओडिशा से आने वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। गांजा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान, मुखबिर तंत्र और संयुक्त पुलिस कार्रवाई को मजबूत किया गया है। हाल के महीनों में लगातार हो रही कार्रवाई से तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी चोट पहुंची है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

बस्तर पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें