Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच
W 𝕏 f
होम › रायपुर › कार्रवाई : रायपुर में 52 फल दुकानों पर छापा, भारी…
खाद्य विभाग की जांच
खाद्य विभाग की जांच
रायपुर

कार्रवाई : रायपुर में 52 फल दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में खराब फल जब्त

रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीन दिन के विशेष अभियान के तहत 52 फल दुकानों की जांच की। इस दौरान 105 किलो सड़े आम, 10 किलो अंगूर और 7 दर्जन खराब केले नष्ट कराए गए। अधिकारियों ने साफ-सफाई और सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिए तथा केमिकल से फल पकाने पर सख्त चेतावनी दी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 May 2026, 01:07 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 11:53 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

रायपुर में गर्मी के मौसम को देखते हुए बिक रहे फलों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीन दिन का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहरभर में फलों की बिक्री और भंडारण की स्थिति की सघन जांच की गई।

अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में 52 फल दुकानों और फर्मों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई जगहों पर खराब और सड़े-गले फलों का भंडारण पाया गया, जिसे तत्काल कार्रवाई करते हुए हटाया गया।

निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में खराब फल जब्त किए गए। इसमें करीब 105 किलो सड़े हुए आम, 10 किलो अंगूर और 7 दर्जन खराब केले शामिल थे। सभी फलों को मौके पर ही नष्ट कराया गया ताकि वे बाजार में न पहुंच सकें।

अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान

यह पूरा अभियान खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर चलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, उचित भंडारण करने और सुरक्षित तरीके से फल बेचने के सख्त निर्देश दिए गए। कई दुकानों में मानकों का उल्लंघन मिलने पर चेतावनी भी जारी की गई।

केमिकल से फल पकाने पर सख्त चेतावनी

अधिकारियों ने दुकानदारों को केमिकल, सिंथेटिक रंग और स्टिकर लगाकर फल पकाने या बेचने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। विभाग ने कहा कि ऐसे तरीके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। 

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि कहीं भी खराब या संदिग्ध खाद्य सामग्री दिखे तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें