Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › एक्शन : रायगढ़ में कार से देशी कट्टा बरामद, दो आर…
कार से बरामद हुआ देशी कट्टा
कार से बरामद हुआ देशी कट्टा
रायगढ़

एक्शन : रायगढ़ में कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध देशी कट्टा बरामद किया। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार और हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Jul 2026, 04:04 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 03:59 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनका एक साथी पुलिस की घेराबंदी के दौरान मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने हथियार के साथ कार भी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने की नाकेबंदी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से रायगढ़ आ रही एक सफेद रंग की कार में कुछ युवक अवैध देशी कट्टा लेकर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चक्रधर नगर थाना पुलिस ने पहाड़ मंदिर रोड पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी।

कार रोककर तलाशी में मिला देशी कट्टा

जांच के दौरान संदिग्ध कार पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर रुक गई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसमें सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान बजरंग रामभांठा निवासी हरीश यादव (26) और उच्चभिट्टी, किरोड़ीमल नगर निवासी प्रहलाद केवट (24) के रूप में हुई। कार की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद हुआ। जब पुलिस ने हथियार से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो दोनों आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि बरामद देशी कट्टा बंगलापारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी योगेश चौहान उर्फ साहिल ने बिक्री के उद्देश्य से खरीदा था।

कार और हथियार जब्त, जांच जारी

पुलिस की कार्रवाई के दौरान योगेश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कार और हथियार जब्त, जांच जारी पुलिस ने करीब 10 हजार रुपये मूल्य का देशी कट्टा और लगभग 4 लाख रुपये कीमत की कार जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले की विस्तृत जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें