Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सरगुजा संभाग एक्शन :  मैनपाट की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर, म…
मैनपाट बाइकर्स पर पुलिस कार्रवाई
मैनपाट बाइकर्स पर पुलिस कार्रवाई
सरगुजा संभाग

एक्शन :  मैनपाट की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 60 बाइक जब्त 

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में तेज रफ्तार बाइक चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर से शोर मचाने वाले बाइकर गैंग के खिलाफ कमलेश्वरपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान चलाकर करीब 60 बाइक जब्त की हैं। सभी बाइक चालकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jul 2026, 04:47 PM · अपडेट: 14 Jul 2026, 09:27 AM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में तेज रफ्तार बाइक चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर से शोर मचाने वाले बाइकर गैंग के खिलाफ कमलेश्वरपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान चलाकर करीब 60 बाइक जब्त की हैं। सभी बाइक चालकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 

तेज आवाज और लापरवाही से परेशान पर्यटक 

जानकारी के अनुसार, मैनपाट क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बड़ी संख्या में युवक समूह बनाकर बाइक से घूमते थे। इनमें से कई बाइक चालक तेज गति से वाहन चलाने के साथ ही खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करते थे। कुछ युवकों ने अपनी बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा रखे थे, जिनसे पटाखों जैसी तेज आवाज निकलती थी। इससे पर्यटन स्थल की शांत व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 
  मैनपाट में बाइक जब्त 

पर्यटन क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर निगरानी

पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे बाइक चालकों को पकड़ा, जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान 60 बाइक जब्त की गईं और चालकों को थाने लाकर उनके दस्तावेजों और वाहनों की जांच की जा रही है। कमलेश्वरपुर पुलिस ने बताया कि बिना वैध दस्तावेज वाहन चलाने, बाइक में अवैध मॉडिफिकेशन कराने, तेज गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी संख्या में सड़कों पर पहुंचे  

बताया जा रहा है कि कई बार बड़ी संख्या में बाइक सवार युवक मैनपाट के प्रमुख पर्यटन स्थलों और सड़कों पर पहुंच जाते थे। समूह में बाइक चलाने के दौरान नियमों की अनदेखी की जाती थी। तेज रफ्तार, स्टंट और तेज आवाज वाले साइलेंसर के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। पुलिस को लगातार इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। 

पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में सलाह 

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे लोगों पर लगातार नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मैनपाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा और क्षेत्र की शांत व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें