Sunday, 30 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायगढ़ कार्रवाई : शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, रायग…
रायगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी।
रायगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी।
रायगढ़

कार्रवाई : शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक सागर सारथी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से संबंध बनाए थे, जबकि वह पहले से विवाहित निकला।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jun 2026, 03:39 PM
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान ‘संवेदना’ के तहत पूंजीपथरा थाना पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी पर युवती को विवाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने 11 जून 2026 को थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि फरवरी 2025 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सागर सारथी नामक युवक से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए युवती से प्रेम संबंध स्थापित किए और लगातार विवाह का भरोसा देता रहा।

शादी का भरोसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता के अनुसार जुलाई 2025 में आरोपी उसे तराईमाल स्थित अपने क्वार्टर में ले गया। वहां उसने युवती को पत्नी बनाकर रखने और जल्द विवाह करने का आश्वासन दिया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार शादी का वादा करता रहा और संबंध बनाए रखे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसे उसके घर भेज दिया। कुछ समय बाद आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले से विवाहित है और उसकी पत्नी भी गर्भवती है। जब युवती ने विवाह का दबाव बनाया तो आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद थाना पूंजीपथरा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज किया गया तथा उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।

पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिंघल पावर प्लांट लेबर कॉलोनी, तराईमाल से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ प्रेम संबंध होने और उसे गर्भवती करने की बात स्वीकार की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर सारथी (25 वर्ष) निवासी ग्राम चांदागढ़ (तमता), तहसील पत्थलगांव, जिला जशपुर के रूप में हुई है। रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अभियान ‘संवेदना’ के तहत ऐसे मामलों में आगे भी संवेदनशीलता, तत्परता और सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें