Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Atal Arogya Lab: रायगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को म…
Free testing facility at Atal Arogya Lab
Free testing facility at Atal Arogya Lab
राज्य सरकार

Atal Arogya Lab: रायगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली रफ्तार, अटल आरोग्य लैब में 25 हजार से ज्यादा जांच

Atal Arogya Lab: रायगढ़ के किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय की अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की जांच निःशुल्क उपलब्ध हैं। बीते दो महीनों में 6,044 मरीजों की 25,835 जांचें की गईं। डिजिटल रिपोर्ट की सुविधा से मरीजों का समय और स्वास्थ्य खर्च दोनों बच रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
30 Aug 2026, 01:32 PM
रायपुर
Atal Arogya Lab: छत्तीसगढ़ सरकार की अटल आरोग्य लैब योजना सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय, रायगढ़ में संचालित अटल आरोग्य लैब से मरीजों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। 
इसका लाभ बड़ी संख्या में मरीजों को मिल रहा है। बीते दो माह में 6 हजार 44 मरीजों ने लैब की सुविधा का लाभ उठाया है। इस अवधि में कुल 25 हजार 835 जांचें संपन्न की जा चुकी हैं।

मुफ्त जांच से बच रहा मरीजों का खर्च, रायगढ़ में अटल आरोग्य लैब बनी मददगार
निःशुल्क जांच से मरीजों को राहत

जिला चिकित्सालय स्थित अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की विभिन्न चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध है। इससे मरीजों को आवश्यक जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों पर निर्भरता कम हुई है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए निःशुल्क जांच की यह सुविधा उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खर्च को कम करने में भी मददगार साबित हो रही है।

अटल लैब से मरीजों को आसान सुविधा

अटल आरोग्य लैब योजना का उद्देश्य शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक एवं विश्वसनीय जांच सुविधाओं का विस्तार करना है, ताकि मरीजों को उपचार के लिए आवश्यक जांच उनके जिले में ही उपलब्ध हो सके। इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से जिला चिकित्सालय पहुंचने वाले मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। लैब में जांच प्रक्रिया को आधुनिक और सुविधाजनक बनाया गया है। जांच के उपरांत रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से मरीजों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इससे मरीजों को रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए बार-बार अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं पड़ती और चिकित्सकों को भी समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने से उपचार प्रक्रिया में तेजी आती है।

मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

अटल आरोग्य लैब के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में जांच सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को एक ही स्थान पर आवश्यक जांच, समय पर रिपोर्ट और बेहतर उपचार की सुविधा मिल रही है। निःशुल्क जांच की सुविधा से आर्थिक बचत के साथ मरीजों का समय भी बच रहा है। यह पहल प्रदेश में सुलभ और जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें