Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में
W 𝕏 f
होम › रक्षा › पुष्टि का इंतजार : शोपियां में सेना का बड़ा एक्शन…
पहलगाम हमले से जुड़ा आतंकी ढेर होने का दावा, 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर
पहलगाम हमले से जुड़ा आतंकी ढेर होने का दावा, 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर
रक्षा

पुष्टि का इंतजार : शोपियां में सेना का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकी जाकिर गनी के मारे जाने की सूचना

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सैदपोरा इलाके में शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकी संगठन के टॉप ऑपरेटिव थे। हालांकि सुरक्षाबलों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इन आतंकियों में जाकिर अहमद गनी और लतीफ भट के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।

व
प्रकाशित: 05 Jul 2026, 02:58 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:44 PM
शोपियां
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि सुरक्षाबलों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले के बाद जारी 14 वांछित आतंकियों की सूची में शामिल जाकिर अहमद गनी भी है। बताया जा रहा है कि दूसरा आतंकी उसका साथी लतीफ भट था। दोनों लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे।
सूत्रों के अनुसार, जाकिर अहमद गनी उन 14 स्थानीय आतंकियों में शामिल था, जिनकी सूची पहलगाम आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने जारी की थी। उस पर कई आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था।

खुफिया सूचना के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन

सुरक्षाबलों को शोपियां के सैदपोरा पायीन के पास छानपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया। जैसे ही जवान संदिग्ध ठिकाने के करीब पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई।

रात में रोका गया अभियान

मुठभेड़ 4 जुलाई की शाम करीब 7:45 बजे शुरू हुई थी। अंधेरा बढ़ने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। अभी तक आतंकियों के शव बरामद होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विक्टर फोर्स ने संभाला मोर्चा

ऑपरेशन की शुरुआत तब हुई जब सेना के निगरानी कैमरों में मीमंदर इलाके के एक बाग में 2 संदिग्ध आतंकी दिखाई दिए। इसके बाद सेना की विशेष आतंकवाद विरोधी इकाई विक्टर फोर्स को तैनात किया गया। सुरक्षाबलों ने संभावित भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए। साथ ही आसपास के 4 गांवों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया।

जाकिर पर कई हमलों में शामिल होने का आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक जाकिर अहमद गनी कुलगाम जिले के मुतलहम गांव का रहने वाला था। उसका नाम पाकिस्तान समर्थित आतंकी गतिविधियों से भी जोड़ा जाता रहा है। अक्टूबर 2025 में उसके खिलाफ एनआईए कोर्ट से नोटिस जारी हुआ था। हाल ही में उसका नाम पहलगाम आतंकी हमले की जांच में भी सामने आया था।

14 में से 9 आतंकियों के मारे जाने का दावा

यदि जाकिर अहमद गनी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो पहलगाम हमले के बाद जारी 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल 9 आतंकियों के मारे जाने का आंकड़ा हो जाएगा। इससे पहले मई 2025 में शोपियां और पुलवामा में हुए अलग-अलग एनकाउंटर में 6 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। सुरक्षा एजेंसियां अब सूची में शामिल बाकी आतंकियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें