Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार विश्रामपुर में 16 अगस्त से लाइफलाइन एक्सप्रेस, नि…
सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक
सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक
राज्य सरकार

विश्रामपुर में 16 अगस्त से लाइफलाइन एक्सप्रेस, निःशुल्क जांच और सर्जरी का मिलेगा लाभ

सूरजपुर के विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर 16 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक लाइफलाइन एक्सप्रेस के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर में आंख, कान, दांत, प्लास्टिक सर्जरी, बच्चों के मुड़े हुए हाथ-पैर की सर्जरी और महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग सहित विशेषज्ञ उपचार एवं आवश्यक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 05:52 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 01:29 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफलाइन एक्सप्रेस परियोजना के तहत सूरजपुर जिले के विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-02 पर 16 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी। जांच के बाद आवश्यकता अनुसार मरीजों की निःशुल्क सर्जरी भी की जाएगी। 
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम आंखों की जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन, कान की जांच व सर्जरी, कटे-फटे होंठ और जलने के बाद उत्पन्न विकृति के लिए प्लास्टिक सर्जरी, दांतों की जांच एवं उपचार के साथ महिलाओं के लिए स्तन और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की स्क्रीनिंग करेगी।  

जानिए किस दिन कौन-सी सेवाएं मिलेंगी

आंखों की ओपीडी 16 से 21 अगस्त तक तथा मोतियाबिंद सर्जरी 17 से 22 अगस्त तक होगी। कान की ओपीडी 22 से 27 अगस्त और कान की सर्जरी 23 से 28 अगस्त तक की जाएगी। मुड़े हुए हाथ-पैर और प्लास्टिक सर्जरी की ओपीडी 28 से 31 अगस्त तक चलेगी, जबकि संबंधित सर्जरी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक होगी। दंत जांच एवं उपचार 1 से 5 सितंबर तक किया जाएगा। महिलाओं के लिए स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग 16 से 21 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। 

बच्चों के लिए भी होगी निःशुल्क सर्जरी

इस स्वास्थ्य शिविर में 18 वर्ष से कम आयु के उन बच्चों की विशेष जांच और निःशुल्क सर्जरी की जाएगी, जिनके हाथ या पैर जन्मजात रूप से मुड़े हुए हैं या किसी अन्य शारीरिक विकृति से प्रभावित हैं। इसका उद्देश्य ऐसे बच्चों को समय रहते बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।

जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन में जिला प्रशासन ने शिविर के सफल संचालन के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिविर का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जा सके। 

गांव-गांव होगी मरीजों की पहचान

ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इस सुविधा का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, मितानिन, सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मरीजों की पहचान कर उनका पंजीयन कराने और उपचार के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहचान पत्र साथ लाना होगा अनिवार्य

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जरूरतमंद लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं। शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती मरीजों के साथ केवल एक सहयोगी को रहने की अनुमति दी जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें