Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम : आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार बैंक की सुरक्षा पर सवाल : ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ कंप्यूटर सेट चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पिछड़ा वर्ग आयोग को नहीं है पैसे की रिकवरी का अधिकार बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम : आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार बैंक की सुरक्षा पर सवाल : ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ कंप्यूटर सेट चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पिछड़ा वर्ग आयोग को नहीं है पैसे की रिकवरी का अधिकार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय भरत भूषण एनकाउंटर केस : आरोपी एसडीपीओ को मिली नई …
भरत भूषण एनकाउंटर केस: आरोपी एसडीपीओ को मिली नई पोस्टिंग
भरत भूषण एनकाउंटर केस: आरोपी एसडीपीओ को मिली नई पोस्टिंग
राष्ट्रीय

भरत भूषण एनकाउंटर केस : आरोपी एसडीपीओ को मिली नई पोस्टिंग, परिवार ने उठाए सवाल

बिहार के चर्चित भरत भूषण एनकाउंटर मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस केस में आरोपी बनाए गए तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में नई जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का डीएसपी बनाया गया है। पटना में नई पोस्टिंग मिलने के बाद एनकाउंटर में मारे गए युवक के परिवार वालों ने कड़ी नाराजगी जताई है।

विशेष संवाददाता
02 Jul 2026, 11:03 AM
बिलौटी (शाहपुर)

बिहार के चर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में नामजद आरोपी तत्कालीन एसडीपीओ राजेश शर्मा को सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें पटना में मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है। नई पोस्टिंग के बाद भरत भूषण तिवारी के परिवार ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई है। परिजनों का कहना है कि जिस अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है, उसे नई जिम्मेदारी देना कई सवाल खड़े करता है।

मां ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के बाद उनकी मां आशा देवी ने तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। परिवार का कहना है कि मामला अभी जांच के दायरे में है। ऐसे में आरोपी अधिकारी को नई पोस्टिंग देना उचित नहीं है।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

आशा देवी ने बयान जारी कर कहा कि जिन अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो, उन्हें कार्रवाई के बजाय नई तैनाती देना न्याय प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय संबंधित अधिकारियों को संरक्षण दे रही है।

पहले किया गया था लाइन हाजिर

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में परिजनों की शिकायत के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद तत्कालीन एसडीपीओ राजेश शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब उन्हें पटना में नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

जांच पर टिकी सभी की नजर

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच अभी भी अहम मानी जा रही है। परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय मिलने तक वे अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। वहीं, नई पोस्टिंग को लेकर सरकार की ओर से फिलहाल कोई अलग बयान सामने नहीं आया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें