Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरोपी फिर गिरफ्तार बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम : आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार बैंक की सुरक्षा पर सवाल : ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ कंप्यूटर सेट चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरोपी फिर गिरफ्तार बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम : आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार बैंक की सुरक्षा पर सवाल : ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ कंप्यूटर सेट चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में
W 𝕏 f
होम रायपुर एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी…
गिरफ्तार केबल चोरी के आरोपी
गिरफ्तार केबल चोरी के आरोपी
🔴 BREAKING रायपुर

एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

नवा रायपुर में पिछले तीन से चार वर्षों से केबल और लोहे के सामान की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से केबल, लोहे की रेलिंग, रॉड और रेलवे पटरी बरामद की है। अब पुलिस अन्य चोरी के मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jul 2026, 12:01 PM
रायपुर
नवा रायपुर में लंबे समय से केबल और लोहे के सामान की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले तीन से चार वर्षों से सुनसान और निर्माणाधीन इलाकों को निशाना बनाकर चोरी कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। 
पुलिस को आशंका है कि दोनों कई अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-24 स्थित सतनाम चौक समेत नवा रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार केबल, लोहे की रेलिंग, रॉड और अन्य निर्माण सामग्री चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। 29 जून की देर रात करीब 2:45 बजे एनआरडीए की पेट्रोलिंग टीम ने दो संदिग्ध युवकों को केबल काटते हुए देखा।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुराग

टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। यह मामला राखी थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की। कई दिनों तक निगरानी के बाद पुलिस ने विजय कुमार ठाकुर और विक्की सवरा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि वे पिछले कई वर्षों से नवा रायपुर के निर्माणाधीन और कम आबादी वाले क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

रेलिंग, लोहे की पटरी और केबल बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई लोहे की छड़, एंगल, रेलिंग, सड़क किनारे लगे रॉड, रेलवे लाइन के पास से उखाड़ी गई लोहे की पटरी और केबल तार बरामद किए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि दोनों की संलिप्तता नवा रायपुर में दर्ज अन्य चोरी के मामलों में भी रही है या नहीं।
गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार ठाकुर (30), निवासी ग्राम पलोद, थाना मंदिर हसौद। विक्की सवरा (30), मूल निवासी ग्राम पटेवा, थाना अभनपुर, वर्तमान निवासी ग्राम पलोद, थाना मंदिर हसौद।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें