Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
जांच : युवा शिक्षिका का शव फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका जांच : युवा शिक्षिका का शव फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका
W 𝕏 f
होम सरगुजा संभाग खूनी विवाद : शराब पीने से टोकने पर ग्रामीण की हत्…
शराब पीने से टोकने पर ग्रामीण की हत्या
शराब पीने से टोकने पर ग्रामीण की हत्या
सरगुजा संभाग

खूनी विवाद : शराब पीने से टोकने पर ग्रामीण की हत्या

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर हुए विवाद में दो युवकों ने एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jun 2026, 08:18 PM
सरगुजा

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। घर के पास शराब पीने का विरोध करने पर नाराज दो युवकों ने एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पोकसरी निवासी संतलाल ने कुछ दिन पहले अपने घर के आसपास शराब पी रहे युवक जानचंद को ऐसा करने से मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से आरोपी संतलाल से रंजिश रखने लगे थे।

मामले की जानकारी

घटना वाली रात जानचंद अपने साथी सुखऊ राम के साथ मोटरसाइकिल से संतलाल के घर पहुंचा। दोनों ने उसे खोजते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद अगली सुबह गांव के बंधवाटिकरा स्थित बंधवा गुड़ी के पास संतलाल का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान मृतक के सिर, चेहरे, कंधे और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान मिले। घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का गेंड़ा और फाड़ी बरामद की। इसके अलावा मृतक का मोबाइल फोन और एक टांगी भी जब्त की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बतौली पुलिस ने जांच तेज की। गवाहों से पूछताछ, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर संदेह के घेरे में आए दोनों युवकों को 24 घंटे अंदर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी जानचंद (23) और सुखऊ राम (24), दोनों निवासी ग्राम पोकसरी, को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया गया। जिले में गंभीर अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में बतौली थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें