Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) कांकेर में फिर भड़का शव दफन विवाद, ढेकुना के ग्रा…
ढेकुना गांव विरोध
ढेकुना गांव विरोध
कांकेर (उत्तर बस्तर)

कांकेर में फिर भड़का शव दफन विवाद, ढेकुना के ग्रामीण बोले- कब्र गांव से बाहर शिफ्ट करो

कांकेर जिले के ढेकुना गांव में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर दफन किए गए शव को हटाकर ईसाई कब्रिस्तान में दफनाने की मांग की है। मामले को लेकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 03:24 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 11:09 PM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाटकोंगेरा गांव के बाद अब ढेकुना गांव के ग्रामीणों ने धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाए जाने का विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि शव को वापस निकालकर गांव से बाहर ईसाई धर्म के कब्रिस्तान में दफन किया जाए। मामले को लेकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन भी सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार, हाटकोंगेरा, ढेकुना और नारा गांव की सीमाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। हाल ही में हाटकोंगेरा के एक धर्मांतरित व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने तीनों गांवों की साझा सरहद पर शव दफन किया था। इसके बाद से ही तीनों गांवों में इस मुद्दे को लेकर विरोध, बैठकें और चर्चा का दौर जारी है।

हाटकोंगेरा में भी विरोध

इससे पहले हाटकोंगेरा गांव में भी शव दफन को लेकर दो दिनों तक विवाद चला था। ग्रामीणों ने सरपंच पर दफन की अनुमति देने का आरोप लगाया था। मामला बढ़ने के बाद सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवेदन भी दिया गया था। इसके बाद स्थिति कुछ हद तक शांत हुई थी।

ग्रामीणों की कार्रवाई की मांग

अब पड़ोसी गांव ढेकुना के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कांकेर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि दफन किया गया शव गांव की सीमा से हटाकर उस स्थान पर रखा जाए, जहां ईसाई समुदाय का कब्रिस्तान मौजूद है। ढेकुना गांव में इस मामले को लेकर देर रात ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। सरपंच ने भी जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर शव को गांव की सीमा से हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

प्रशासन के लिए बढ़ी चुनौती

गौरतलब है कि कांकेर जिले में पिछले कुछ समय से धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर कई गांवों में विवाद सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शव दफन से जुड़े विवाद अब जिले के लिए एक बड़ी प्रशासनिक चुनौती बनते जा रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें