Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › कांकेर (उत्तर बस्तर) › जंगल में छिपा नक्सली डंप मिला : आईईडी-पाइप बम समे…
नक्सली डंप से बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री
नक्सली डंप से बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री
कांकेर (उत्तर बस्तर)

जंगल में छिपा नक्सली डंप मिला : आईईडी-पाइप बम समेत हथियार बरामद, सुरक्षा बलों का अभियान जारी

छत्तीसगढ़ के कांकेर और दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। कांकेर में आईईडी, पाइप बम, बीजीएल लॉन्चर और कारतूस बरामद किए गए, जबकि दंतेवाड़ा में जमीन में दबाकर रखा गया नक्सली डंप मिला है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 04:38 PM · अपडेट: 13 Oct 2026, 05:15 PM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम ने हेटारकसा, पल्लाहुर और जपमारका के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है।
यह क्षेत्र कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा से लगा हुआ है। संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों के एक डंप का पता चला। तलाशी में 3 किलोग्राम क्षमता का आईईडी, एक बीजीएल लॉन्चर, AK-47 की 30 गोलियां, SLR की 4 गोलियां, 2 पाइप बम समेत अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।  

जंगल में मिला नक्सली भंडार

बरामद विस्फोटक सामग्री को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ता (BDS) ने मौके पर ही आईईडी और पाइप बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षाबलों का क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान को और तेज कर दिया गया है।  वहीं दंतेवाड़ा जिले में भी पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल में पुलिस ने एक बड़े नक्सली डंप का खुलासा किया है। यह कार्रवाई एक आत्मसमर्पित नक्सली से मिली जानकारी के आधार पर की गई। 

जमीन में दबा ड्रम मिला, नक्सली सामान बरामद

सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान जवानों को जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया एक ड्रम मिला। जांच करने पर ड्रम के अंदर बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुई। नक्सलियों ने इसे बेहद गोपनीय तरीके से जमीन में दबाकर रखा था। पुलिस के अनुसार, बरामद डंप से सोने के बिस्किट, नकद राशि, हथियार, बंदूक, कारतूस और रोजमर्रा के उपयोग की अन्य सामग्री मिली है। सुरक्षा बलों ने सामान को जब्त कर लिया है और इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें