Sunday, 21 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सनसनी : भिलाई छात्रावास में छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव खुलासा : कांकेर में शराब माफियाओं पर वार, 40 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार इंसानियत शर्मसार : स्कूल से घर लौट रही छात्रा से रास्ते में दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस की जांच जारी खुलासा : इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई दोस्ती, निजी तस्वीरें वायरल होने पर मचा हड़कंप सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत खुलासा : ओडिशा से मुख्य महिला सप्लायर गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस सनसनी : भिलाई छात्रावास में छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव खुलासा : कांकेर में शराब माफियाओं पर वार, 40 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार इंसानियत शर्मसार : स्कूल से घर लौट रही छात्रा से रास्ते में दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस की जांच जारी खुलासा : इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई दोस्ती, निजी तस्वीरें वायरल होने पर मचा हड़कंप सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत खुलासा : ओडिशा से मुख्य महिला सप्लायर गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
W 𝕏 f
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) खुलासा : कांकेर में शराब माफियाओं पर वार, 40 पेटी…
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING कांकेर (उत्तर बस्तर)

 खुलासा : कांकेर में शराब माफियाओं पर वार, 40 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब और एक ऑर्टिगा कार जब्त की है। पुलिस ने 40 पेटियों में भरी 1970 नग गोवा व्हिस्की बरामद कर भिलाई निवासी महेश सेन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jun 2026, 04:43 PM
कांकेर

उत्तर बस्तर कांकेर जिले की अंतागढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की शराब और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है। पुलिस ने शराब की खेप ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे "उजियारा अभियान" के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अंतागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर कुछ लोग क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध वाहन को पकड़ने की रणनीति तैयार की गई।

कार की तलाशी करने पर हुआ खुलासा

सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम कढ़ाई खोदरा में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान सफेद रंग की ऑर्टिगा कार क्रमांक CG 07 CZ 3590 को रोककर तलाशी ली और जांच के दौरान वाहन के भीतर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा था। तलाशी के दौरान कार से 40 पेटियों में भरी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 1970 नग गोवा व्हिस्की जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 65 हजार 950 रुपये आंकी गई है। शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त ऑर्टिगा कार को भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। कुल जब्ती का मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक है। मामले में पुलिस ने महेश सेन (28 वर्ष), निवासी सुपेला, भिलाई जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर क्षेत्र से लाने की जानकारी दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किसे सप्लाई की जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में आबकारी, एनडीपीएस तथा अन्य आपराधिक मामलों में भी प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस उसके पुराने नेटवर्क और संपर्कों की भी जांच कर रही है। अंतागढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत के निर्देश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक प्रहलाद यादव, उपनिरीक्षक आलोक सुबोध, सहायक उपनिरीक्षक कन्हैया मरकाम, पीएसआई नकुल पैकरा सहित अंतागढ़ थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम के कार्य की सराहना की है। कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार या अपराध से जुड़ी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें