Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › चुनाव › CG Voter List: मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू, जानें …
— विज्ञापन —
Chhattisgarh Voter Registration Campaign (Image Source: Social Media)
Chhattisgarh Voter Registration Campaign (Image Source: Social Media)
चुनाव

CG Voter List: मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका

CG Voter List: पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मतदाताओं के नामों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 07:04 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Voter List: पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मतदाताओं के नामों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि  मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 24.99 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता हटाए गए हैं। इनमें लगभग 6.42 लाख मृत मतदाता और 19,13,540 अनुपस्थित या दूसरे स्थान पर जा चुके मतदाता शामिल हैं। अब विशेष अभियान के माध्यम से छूटे हुए पात्र नागरिकों की पहचान कर उनके नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर काम किया जाएगा।

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे BLO

बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की स्थिति और जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं,। निर्वाचन अधिकारियों को फॉर्म-6 के आवेदन प्राप्त करने का सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदाता सूची राजनीतिक दलों के बूथ लेवल के साथ साझा करेंगे।  

मतदान केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में लगेंगे विशेष शिविर

मतदान केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को मतदान केंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को स्कूल-कॉलेजों में मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। आईटीआई, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थानों में भी शिविर आयोजित होंगे।  

ECINET ऐप और वेबसाइट से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के इच्छुक नागरिक निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी के पास फॉर्म-6 जमा किया जा सकता है। 

17 साल से अधिक उम्र के युवा भी कर सकते हैं आवेदन

निर्वाचन विभाग ने युवाओं से पंजीकरण कराने की अपील की है। 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी मतदाता सूची में नाम आवेदन कर सकते हैं। विशेष अभियान का उद्देश्य युवाओं को समय पर पंजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ना और मतदाता सूची में नामों को शामिल करना है।

पंजीकरण में परेशानी हो तो 1950 हेल्पलाइन पर करें संपर्क

मतदाता पंजीकरण से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए ECINET ऐप पर 'Book a Call with BLO' का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा नागरिक निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की स्थिति सुनिश्चित करें।
— विज्ञापन —
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें