Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल
W 𝕏 f
होम रायगढ़ पहले शादी का भरोसा, फिर धोखा : खुद को अविवाहित बत…
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पहले शादी का भरोसा, फिर धोखा : खुद को अविवाहित बताकर महिला से संबंध बनाए, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर महिला के साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में उसके पहले से विवाहित होने का खुलासा हुआ। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 Jul 2026, 10:01 AM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने खुद को अविवाहित बताकर महिला का विश्वास जीता, शादी का भरोसा दिलाया और उसे किराए के मकान में अपने साथ रखा। इस दौरान उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में जब महिला को युवक के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली, तो विवाद शुरू हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में वह अपने पति से अलग होकर अपनी मां के साथ रह रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान जूटमिल थाना क्षेत्र निवासी 31 वर्षीय महेंद्र पासवान से हुई। दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई।

शादी का भरोसा देकर साथ रखा 

शिकायत के अनुसार, महिला ने शुरुआत में ही युवक को अपनी पहली शादी के बारे में बता दिया था। इसके बावजूद महेंद्र ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया और उसे किराए के मकान में अपने साथ रहने के लिए राजी कर लिया। महिला का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद महिला को पता चला कि महेंद्र पहले से विवाहित है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि 30 जून 2026 को आरोपी ने महिला को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता महिला थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज 

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और उसकी सहमति से मेडिकल परीक्षण भी कराया।
पूछताछ के बाद भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी महेंद्र पासवान को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और आरोपी का भी चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें