Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › अपराध :  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होन…
आरोपी सागर सारथी गिरफ्तार
आरोपी सागर सारथी गिरफ्तार
रायगढ़

अपराध :  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार   

धमकी और गिरफ्तारी: सच सामने आने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट के आदेश के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Jun 2026, 05:46 PM · अपडेट: 08 Oct 2026, 12:15 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

रायगढ़ जिले से रिश्तों को तार-तार करने और सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को जाल में फंसाने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को कुंवारा बताकर पहले इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। वह न सिर्फ पहले से शादीशुदा निकला, बल्कि उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पूंजीपथरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धरदबोचा है और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए सागर सारथी (25 वर्ष) से हुई थी। सागर मूल रूप से जशपुर जिले का रहने वाला है और रायगढ़ के तराईमाल स्थित एक निजी प्लांट में काम करता था। बातचीत के दौरान सागर ने खुद को अविवाहित (कुंवारा) बताया और युवती को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया। वह लगातार युवती को अपनी पत्नी बनाकर रखने और जल्द ही सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने का झूठा आश्वासन देता रहा।

युवती के गर्भवती होने पर आरोपी के बदले तेवर

अगस्त 2025 में जब पीड़िता गर्भवती (प्रेग्नेंट) हो गई, तो आरोपी के तेवर अचानक बदलने लगे। उसने 'खर्च उठाने और पालन-पोषण न कर पाने' का बहाना बनाया और बड़ी ही चालाकी से पीड़िता को उसके मायके (धरमजयगढ़) भेज दिया। हालांकि, इसके बाद भी वह पीड़िता के घर आता-जाता रहा और शादी करने का नाटक लगातार करता रहा ताकि युवती को शक न हो।

शादी का दबाव बनाने पर खुला आरोपी का असली राज

हाल ही में जब पीड़िता ने आरोपी पर साथ रखने और शादी का कानूनी पंजीकरण कराने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने जो सच उगला उसने पीड़िता के होश उड़ा दिए। आरोपी सागर ने कबूल किया कि वह पहले से शादीशुदा है और इस वक्त उसकी पहली पत्नी भी गर्भवती है। यह सुनते ही पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसका भरोसा टूट गया।

मुंह बंद रखने और जान से मारने की गंभीर धमकी

जब पीड़िता ने इस धोखे का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी सागर अपनी असलियत पर उतर आया और गाली-गलौज करने लगा। उसने पीड़िता को डराते-धमकाते हुए कहा कि वह अपने परिजनों से कहकर कहीं और शादी कर ले। जब पीड़िता ने ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी ने उसे और उसके पेट में पल रहे बच्चे को जान से मारकर कहीं फेंक देने की गंभीर धमकी भी दी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें