Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज हाथी का कहर : सुबह टहलने निकले पति-पत्नी को कुचलक…
बलरामपुर में हाथी का आतंक
बलरामपुर में हाथी का आतंक
बलरामपुर-रामानुजगंज

हाथी का कहर : सुबह टहलने निकले पति-पत्नी को कुचलकर मार डाला

बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के कुंदीकला गांव में मंगलवार सुबह एक दंतैल हाथी के हमले में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों सुबह घर से बाहर निकले थे, तभी बांधपारा जंगल के पास हाथी ने उन पर हमला कर दिया। वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में विचरण कर रहे पांच हाथियों के दल से अलग हुए दंतैल द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jun 2026, 01:07 PM
बलरामपुर

बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुंदीकला गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। एक भटके हुए दंतैल हाथी ने पति-पत्नी पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों में हाथियों की बढ़ती आवाजाही को लेकर चिंता और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपति रोजाना की तरह मंगलवार तड़के करीब पांच बजे घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान बांधपारा जंगल के समीप उनका सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी अचानक आक्रामक हो गया और उसने दोनों पर हमला कर दिया। हाथी ने पति-पत्नी को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ सके।

हाथियों के दल से बिछड़ा था दंतैल

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से कल्याणपुर और आसपास के जंगलों में पांच हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमला करने वाला दंतैल हाथी इसी दल से अलग होकर आबादी वाले क्षेत्र की ओर पहुंच गया था। भोजन और पानी की तलाश में हाथियों का गांवों की ओर रुख करना लगातार बढ़ रहा है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वन अमला हाथी की लोकेशन ट्रैक करने और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने में जुट गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

दंपति की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की जानकारी पहले से थी, इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। लोगों ने वन विभाग से हाथियों की लगातार मॉनिटरिंग, प्रभावित गांवों में अलर्ट सिस्टम और गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग भी उठने लगी है।

वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि सुबह और शाम के समय जंगल या हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में अकेले न जाएं। किसी भी स्थान पर हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें और भीड़ इकट्ठा करने से बचें। विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को समय-समय पर सतर्क किया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें