Sunday, 30 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायगढ़ हाथियों ने मचाया आतंक : ग्रामीणाें के 8 घर तोड़े औ…
हाथियों के झुण्ड ने ग्रामीणाें के तोड़े कई घर
हाथियों के झुण्ड ने ग्रामीणाें के तोड़े कई घर
रायगढ़

हाथियों ने मचाया आतंक : ग्रामीणाें के 8 घर तोड़े और फसलों को भी किया बर्बाद

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने दो दिनों में 8 ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त कर दिए। हाथियों ने धान की फसल और नर्सरी को भी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाते हुए मुआवजे के लिए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jul 2026, 10:37 AM
रायगढ़
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने ग्रामीण इलाकों में जमकर उत्पात मचाया है। भोजन की तलाश में गांवों के नजदीक पहुंचे हाथियों ने बीते दो दिनों में 8 ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा किसानों की धान की खड़ी फसल और नर्सरी (थरहा) को भी रौंद दिया गया है। हाथियों द्वारा किए गए नुकसान की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। 
अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने के लिए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज अंतर्गत लिप्ती बीट के ग्राम चितामाड़ा, पखनाकोट और कमरई में सोमवार रात हाथियों के दल ने हमला किया। इस दौरान हाथियों ने कई ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

हाथियों ने तोड़े घर और फसलाें को किया बर्बाद

हाथियों ने बैसाखु लकड़ा, संजय लकड़ा, दीपक केरकेट्टा, परमेश्वर मिंज, सिरिल मिंज सहित अन्य ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया। अचानक हुए इस हमले से ग्रामीणों में
हाथियाें का झुण्ड 
दहशत का माहौल है। मंगलवार रात हाथियों का दल फिर पखनाकोट गांव पहुंचा। यहां हाथियों ने भूखन मिंज और परसराम मिंज के मकानों को तोड़ दिया। इसके साथ ही दो किसानों के धान के थरहा
(नर्सरी) को भी पूरी तरह बर्बाद कर दिया। 

हाथियों पर वन विभाग की नजर

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में रायगढ़ जिले में कुल 135 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। इनमें से 114 हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में सक्रिय हैं, जबकि 21 हाथी रायगढ़ वन मंडल में मौजूद हैं। लगातार हाथियों की मौजूदगी से जंगल से लगे गांवों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की टीमें हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कर रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें