Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Financier pressure case: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचाल…
Hisar showroom operator Praveen death case (Image Source: Keertiman Media)
Hisar showroom operator Praveen death case (Image Source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Financier pressure case: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक की मौत, परिवार ने फाइनेंसरों पर लगाया दबाव का आरोप

financier pressure case: शांति नगर में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक प्रवीण (38) की मौत के बाद परिवार ने कर्ज और पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ फाइनेंसरों पर लगातार दबाव और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स
प्रकाशित: 03 Sep 2026, 06:47 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 06:54 AM
हरियाणा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Financier pressure case: शांति नगर इलाके में बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक प्रवीण (38) की मौत हो गई। प्रवीण बारह क्वार्टर रोड स्थित खालसा इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का संचालन करते थे। घटना के बाद परिवार ने कुछ फाइनेंसरों पर पैसों के लेन-देन को लेकर लगातार दबाव बनाने, गाली-गलौज और धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
करीब 20 लाख रुपये का लिया था कर्ज मृतक के भाई चरणजीत चोपड़ा ने बताया कि प्रवीण ने करीब तीन साल पहले शोरूम के ऊपर नई मंजिल बनवाने के लिए लगभग 20 लाख रुपए का कर्ज लिया था। परिवार के मुताबिक, रकम लौटाने को लेकर पिछले कुछ समय से प्रवीण पर दबाव बनाया जा रहा था।

कर्ज के दबाव के बीच घर पहुंचे लोग

1 सितंबर तक भुगतान करने की बात तय हुई थी, जिसके बाद  उस पर दबाव और बढ़ गया। परिवार का आरोप है कि प्रवीण के पास लगातार फोन किए जा रहे थे और पैसे वापस करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज और धमकी भी दी गई। परिवार ने पड़ाव निवासी सुरेश मासी, उसके भतीजे सोनू गोलू समेत कुछ अन्य लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। घर पर पहुंचे थे कुछ लोग चरणजीत चोपड़ा के अनुसार, बुधवार सुबह से ही प्रवीण के मोबाइल पर पैसों को लेकर लगातार फोन आ रहे थे। 

कमरे में गंभीर हालत में मिला

करीब दोपहर 12:30 बजे घर की डोरबेल बजी। प्रवीण ने अपने भाई से कहा कि कुछ लोग दोबारा आए हैं। इसके बाद चरणजीत नीचे दरवाजा खोलने के लिए चला गया। परिवार के अनुसार, कुछ देर बाद घर के अंदर से तेज आवाज सुनाई दी। परिजन कमरे में पहुंचे तो प्रवीण गंभीर हालत में मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। भाई बोला- दबाव के कारण परेशान था चरणजीत ने बताया कि प्रवीण मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव का था। 

शिकायत पर जांच करेगी पुलिस

वह लोगों की मदद करने के लिए भी जाना जाता था। परिवार का कहना है कि पैसों के लेन-देन को लेकर लगातार बनाए जा रहे दबाव और  धमकियों से वह काफी परेशान चल रहा था। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाइट- चरणजीत चोपड़ा, मृतक का भाई शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई 12 क्वार्टर चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।

शिकायत पर होगी कार्रवाई

शिकायत में पैसों के लेन-देन और रूप से परेशान किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट- राकेश कुमार, चौकी प्रभारी, 12 क्वार्टर हिसार फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ करने के साथ उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम की भी जांच करेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें