Saturday, 08 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट प…
शादी ठगी मामले में दुल्हन गायब
शादी ठगी मामले में दुल्हन गायब
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा पुलिस से शादी के नाम पर ठगी की शिकायत की है। परिवार का आरोप है कि विवाह एजेंट दंपती ने शादी कराने के बदले एक लाख रुपये नकद लिए और एक लाख रुपये के जेवर भी दिलवाए। शादी के तीन दिन बाद कथित दुल्हन घर से गायब हो गई। परिवार का दावा है कि उसे वापस भेजने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Aug 2026, 04:00 PM
अंबिकापुर

विवाह कराने वाले एजेंट के जरिए शादी कराना एक परिवार को भारी पड़ गया। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से आए एक परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के नाम पर उनसे एक लाख रुपए नकद लिए गए और एक लाख रुपए के जेवर भी दुल्हन को दिलवाए गए। शादी के महज तीन दिन बाद ही दुल्हन घर से गायब हो गई। पीड़ित परिवार ने अब सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम बूढ़ीश्यामर, पंचायत मानकी, चौकी बम्हौरी, थाना बकस्वाहा का रहने वाला है। 

छतरपुर परिवार ने कराया था विवाह

परिवार की महिला रामकली लोधी पति अर्जुन लोधी ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे तुलसीदास लोधी की शादी 23 मई 2026 को लखनपुर क्षेत्र की एक महिला से कराई गई थी। परिवार के अनुसार, रिश्ता तय कराने का काम एक दंपती ने कराया था, जिनका उनके गांव में पहले से आना-जाना था। दंपती ने ही लड़की पक्ष से बातचीत कर शादी की पूरी व्यवस्था कराई थी।

शिव मंदिर में हुई थी शादी

रामकली लोधी के मुताबिक, शादी लखनपुर के एक शिव मंदिर में कराई गई थी। विवाह कराने के बदले एजेंट दंपती ने उनसे एक लाख रुपये नकद लिए थे। इसके अलावा शादी के दौरान कथित दुल्हन को करीब एक लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर भी पहनाए गए थे। परिवार का कहना है कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि यह रिश्ता पूरी तरह सही है और शादी के बाद उनका बेटा सामान्य वैवाहिक जीवन बिताएगा। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पूरा मामला संदिग्ध लगने लगा।

शौच जाने के बहाने रवाना 

शादी के बाद दुल्हन अपने पति के साथ ग्राम बूढ़ीश्यामर स्थित ससुराल पहुंची। परिवार के मुताबिक, वह वहां करीब तीन दिन तक रही। इसके बाद चौथे दिन रात में उसने शौच जाने की बात कही और घर से बाहर चली गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि कुछ लोग उसे बम्हौरी क्षेत्र से गुप्त रूप से अपने साथ ले गए हैं।

 50 हजार रुपए मांगे 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब तुलसीदास अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा तो महिला ने साथ आने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसकी कोई शादी नहीं हुई है। परिवार का दावा है कि वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस तरह की शादियां पहले भी कई लोगों से कराई जा चुकी हैं। महिला को कुछ दिनों के लिए शादी के नाम पर भेजा जाता है और फिर वापस बुला लिया जाता है। इसके बाद लड़की पक्ष की ओर से दोबारा 50 हजार रुपए की मांग की गई। परिवार का आरोप है कि कहा गया कि पैसे देने के बाद ही महिला को वापस भेजा जाएगा।

रुपये वापस दिलाने की मांग

पीड़ित परिवार ने सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत कर दंपती और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की है। परिवार ने पुलिस से एक लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये के जेवर वापस दिलाने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल परिवार न्याय की उम्मीद लेकर लखनपुर थाना और अंबिकापुर क्षेत्र के अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
राजनीति
देश
विदेश सरकारी सूचना गाइए और छा जाइए
कलमकार
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें