Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौ…
रायगढ़ आग हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत
रायगढ़ आग हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत
रायगढ़

घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोंधा गांव में घर में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों ने घटना में हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 12:48 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोंधा गांव में घर में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, ग्रामीणों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका भी जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा क्षेत्र के औरामुड़ा गांव निवासी मंगलूराम राठिया (65) अपनी पत्नी के साथ धान की खेती के काम से क्रोंधा गांव आए हुए थे। मंगलवार रात दोनों अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अचानक मकान में आग लग गई। 

आग इतनी भड़की कि नहीं बच सकी जान

बताया जा रहा है कि आग ने कुछ ही समय में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुए इस हादसे के कारण बुजुर्ग दंपती को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और दोनों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड को भी जांच में शामिल किया है। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। 

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग हादसे के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि परिस्थितियां सामान्य आग की घटना जैसी नहीं लग रही हैं। 
हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें